Get App

Adani Group: FY25 में अपनी कंपनियों में 1.3 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना, CFO ने बताया पूरा प्लान

Adani Group: चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) जुगेशिंदर ‘रॉबी’ सिंह ने कहा कि ग्रुप की पोर्ट से लेकर एनर्जी, एयरपोर्ट, कमोडिटी, सीमेंट और मीडिया क्षेत्रों में कार्यरत कंपनियों में कुल निवेश का 70 फीसदी इंटरनल कैश जनरेशन से किया जाएगा और शेष राशि कर्ज के जरिये जुटाई जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 25, 2024 पर 3:18 PM
Adani Group: FY25 में अपनी कंपनियों में 1.3 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना, CFO ने बताया पूरा प्लान
अदाणी ग्रुप ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में अपनी कंपनियों में करीब 1.3 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है।

अदाणी ग्रुप ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में अपनी कंपनियों में करीब 1.3 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है। ग्रुप के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) जुगेशिंदर ‘रॉबी’ सिंह ने मंगलवार को कहा कि ग्रुप ने कारोबार बढ़ाने के लिए अगले सात से 10 साल में 100 अरब डॉलर के निवेश अनुमान को दोगुना कर दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रुप की पोर्ट से लेकर एनर्जी, एयरपोर्ट, कमोडिटी, सीमेंट और मीडिया क्षेत्रों में कार्यरत कंपनियों में कुल निवेश का 70 फीसदी इंटरनल कैश जनरेशन से किया जाएगा और शेष राशि कर्ज के जरिये जुटाई जाएगी।

Adani Group कैसे जुटाएगा फंड?

सिंह ने कहा कि ग्रुप इस वर्ष मेच्योर होने वाले तीन से चार अरब डॉलर के कर्ज का रिफाइनेंस करने और प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग के लिए अतिरिक्त एक अरब डॉलर जुटाने पर विचार करेगा। उन्होंने कहा कि नए निवेशकों को लाकर वार्षिक दो से ढाई अरब डॉलर का इक्विटी निवेश भी जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा, "इस वर्ष एसेट निर्माण कार्य पूरा करने पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।" रिन्यूएबल एनर्जी फर्म अदाणी ग्रीन 6-7 गीगावाट की परियोजना पूरी करेगी, जबकि सोलर वेफर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बड़े पैमाने पर काम करेगी। साथ ही मुंबई में नए एयरपोर्ट का काम भी पूरा हो जाएगा।

क्या है Adani Group का प्लान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें