Air India की Voluntary retirement scheme (VRS) में 4,500 एंप्लॉयीज ने दिलचस्पी दिखाई है। टाटा ग्रुप ने इस साल जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण कर लिया था। अब यह ग्रुप एयर इंडिया की पुरानी साख लौटाने की कोशिश कर रहा है। एक समय एयर इंडिया देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी थी। लेकिन, धीरे-धीरे इसकी वित्तीय सेहत गिरती गई। आखिरकार सरकार ने इसे बेचने का फैसला लिया।
