Get App

Tata की एयर इंडिया Airbus से खरीदेगी 250 नए विमान, चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दी जानकारी

एयर इंडिया (Air India) ने दिग्गज एयरोस्पेस कंपनी एयरबस (Airbus) से 40 वाइड-बॉडी प्लेन समेत 250 एयरक्राफ्ट के अधिग्रहण का निर्णय लिया है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने आज मंगलवार को यह जानकारी दी

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Feb 14, 2023 पर 5:38 PM
Tata की एयर इंडिया Airbus से खरीदेगी 250 नए विमान, चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दी जानकारी
एयर इंडिया (Air India) ने दिग्गज एयरोस्पेस कंपनी एयरबस (Airbus) से 40 वाइड-बॉडी प्लेन समेत 250 एयरक्राफ्ट के अधिग्रहण का निर्णय लिया है।

टाटा ग्रुप की स्वामित्व वाली एयर इंडिया (Air India) ने दिग्गज एयरोस्पेस कंपनी एयरबस (Airbus) से 40 वाइड-बॉडी प्लेन समेत 250 एयरक्राफ्ट खरीदने का निर्णय लिया है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने आज मंगलवार को यह जानकारी दी। इस डील के तहत एयर इंडिया 40 वाइड-बॉडी A350 प्लेन और 210 नैरो-बॉडी एयरक्राफ्ट खरीदेगी। एक वर्चुअल इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मौजूदगी में चंद्रशेखरन ने कहा कि विमान खरीदने के लिए एयरबस के साथ एक लेटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर किया गया है। वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल अल्ट्रा-लॉन्ग फ्लाइट्स के लिए किया जाएगा। टाटा समूह ने पिछले साल जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था।

Prime Minister Narendra Modi and French President Emmanuel Macron attend the launch of the new Air India-Airbus Partnership via video conference. pic.twitter.com/D4btXPX0hS

टाटा संस के चेयरमैन ने क्या कहा

इस मौके पर टाटा संस के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन ने कहा, "हमने एयरबस के साथ बहुत अच्छे संबंध बनाए हैं। आज मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने एयरबस से 250 विमान हासिल करने के आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें