Get App

दिल्ली में एयर क्वालिटी 'Very Poor' कैटेगरी में रही, वहीं नोएडा में ‘Critical’

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी गुरुवार को भी 'very poor' श्रेणी में बनी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 23, 2021 पर 11:15 AM
दिल्ली में एयर क्वालिटी 'Very Poor' कैटेगरी में रही, वहीं नोएडा में ‘Critical’
दिल्ली में एयर क्वालिटी 'Very Poor' केटेगरी में रही, वहीं नोएडा में ‘Critical’

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी गुरुवार को भी 'very poor'  श्रेणी में बनी हुई है। एयर क्वालिटी सूचकांक (AQI) 387 था। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार पीएम 2.5 और पीएम 10 'बेहद खराब' श्रेणी में रही। गुरुग्राम की एयर क्वालिटी 344 पर AQI के साथ, 'बहुत खराब' श्रेणी में है।

सरकारी एजेंसियों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 को 'बहुत खराब', और 401 और 500 'गंभीर' केटेगरी में रखा जाता है।

वायु प्रदूषण के कारण करीब एक महीने तक बंद रहने के बाद शनिवार से दिल्ली के स्कूल में कक्षा छह और उससे ऊपर के लिए फिजिकल क्लासेज फिर से शुरू हो गईं।

इस बीच मौसम में उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के धीमा होने के साथ बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में शीत लहर की स्थिति थोड़ी कम हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें