Gujarat Cinematic Tourism Policy: गुजरात सरकार (Gujarat Government) की 'सिनेमैटिक टूरिज्म पॉलिसी 2022-27 (Cinematic Tourism Policy 2022-27)' को इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। गांधीनगर में 10 से 12 जनवरी तक 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (Vibrant Gujarat Global Summit 2024)' के आयोजन से पहले अधिकारियों ने कहा कि इस पॉलिसी ने फिल्म निर्माण, स्टूडियो, इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्टिंग स्कूल के लिए 1,022 करोड़ रुपये के MoUs (समझौता ज्ञापन) को आकर्षित करने में मदद की है।
