UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट, इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, ठंड का बढ़ेगा प्रकोप

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जनवरी में बारिश के कहर ने यूपी को बुरी तरह से जमा दिया है आने वाले चार दिन काफी मुश्किलों से भरे होंगे। प्रदेश के मध्य और पश्चिमी जिलों में मूसलाधार बारिश से लेकर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। देखिए कहां गिरने वाला है पारा-

अपडेटेड Jan 07, 2024 पर 1:08 PM
8 जनवरी से यूपी के 13 जिलों में मूसलाधार बारिश होने वाली है।

UP Weather Today: जनवरी महीने की शुरुआत से ही उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। पूरे प्रदेश में कोहरे की चेतावनी के बीच ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। यही नहीं कुछ जगहों पर तो ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी जारी की गई है। 8 जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक प्रदेश में मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

यूपी में गिरा तापमान

यूपी में शनिवार को मुजफ्फरनगर में सबसे कम 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं सुल्तानपुर में 34MM बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं उत्तर प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री बांदा का रिकॉर्ड किया गया। यूपी में जनवरी माह की शुरुआत से ही ठंड और बारिश का प्रकोप देखने को मिल रहा है। शनिवार को प्रदेश में 2.1 मिमी बारिश हुई। प्रदेश में 11 जनवरी तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है।

Delhi School Winter Vacation: दिल्ली में 12 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

बारिश और ठंड ने यूपी में लोगों को सताया


8 जनवरी से यूपी के 13 जिलों में मूसलाधार बारिश होने वाली है। रविवार को मध्य प्रदेश से सटे इलाकों ललितपुर, झांसी, महोबा में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। वहीं मथुरा, आगरा, जालौन, हमीरपुर, महोबा में हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। अगर बात करें मध्य और पश्चिमी यूपी के इलाकों की तो मथुरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, कन्नौज आदि में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। आने वाले कुछ दिन घने कोहरे की वजह से आम लोगों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। वहीं बाकी प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।