Delhi School Winter Vacation: दिल्ली में 12 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

Delhi School Winter Vacation: उत्तर भारत के कई राज्य के कड़ाके की ठंड के दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने ऐलान किया है कि नर्सरी से लेकर 5 वीं तक के स्कूल की छुट्टी 12 जनवरी तक बंद रहेंगे। पहले ये स्कूल 8 जनवरी (सोमवार) को खुलना था। जिसमें 5 दिन की और छुट्टी बढ़ा दी गई है

अपडेटेड Jan 07, 2024 पर 12:09 PM
Delhi School Winter Vacation: पहले 10 जनवरी तक छुट्टी का ऐलान किया गया था। बाद में इस आदेश को वापस लिया गया।

Delhi School Winter Vacation: जनवरी 2024 की शुरुआत से ही शीतलहर का कहर जारी है। यहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लोग घरों से निकलने में बच रहे हैं। इसी के चलते दिल्ली के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई थीं। दिल्ली के स्कूलों की छुट्टियां 10 जनवरी बुधवार तक बढ़ाए जाने का फैसला वापस ले लिया गया था। अब 5 दिन के लिए छुट्टियां फिर बढ़ा दी गई हैं। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मर्लोना ने सोशल मीडिया एक्स पर इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा ठंड के कारण दिल्ली में नर्सरी से क्लास 5 तक के छात्रों के लिए अगले पांच दिनों (12 जनवरी) तक स्कूल बंद रहेंगे।

इससे पहले दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को जारी एक आदेश में बताया था कि कड़ाके की ठंड के कारण स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (School Winter Vacation) 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि बाद में इस आदेश को वापस लेते हुए दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि इस आदेश में कुछ गलतियां थी।


लखनऊ में 10 जनवरी तक बढ़ी छुट्टियां

वहीं कड़ाके की ठंड को देखते हुए कई शहरों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है। बढ़ती ठंड को देखते हुए लखनऊ में 10 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। इस दौरान 8वीं क्लास तक के स्कूल बंद रहेंगे। वहीं 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग को दोपहर 10 बजे से 3 बजे तक कर दिया गया है। कोई भी प्रैक्टिकल, कक्षाएं और परीक्षाएं खुले क्षेत्र में नहीं होंगी। नोएडा में भी ठंड का कहर बढ़ा है। जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर ने स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने के आदेश दिए हैं। 14 जनवरी तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।

Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर में मौसम का का हाल

बता दें कि दिल्ली, पंजाब, राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। दिल्ली में शीत लहर चल रही है और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट के कारण ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। ऐसे में दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना की तरफ से जारी यह आदेश बच्चों को बड़ी राहत मिल सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।