Get App

जेफ बेजॉस को एक ही दिन में 80 हजार करोड़ का नुकसान, एलॉन मस्क की 70 हजार करोड़ घटी दौलत

अमेरिका में महंगाई के आंकड़े सामने आने के बाद शेयर मार्केट ढह गया। इसके चलते अमेरिकी अमीरों की पूंजी में बेतहाशा गिरावट हुई

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 14, 2022 पर 1:09 PM
जेफ बेजॉस को एक ही दिन में 80 हजार करोड़ का नुकसान, एलॉन मस्क की 70 हजार करोड़ घटी दौलत
महज एक ही दिन में जेफ बेजॉस की दौलत 80 हजार करोड़ और एलॉन मस्क की 70 हजार करोड़ घट गई।

अमेरिका में महंगाई के आंकड़े सामने आने के बाद शेयर मार्केट ढह गया। इसके चलते अमेरिकी अमीरों की पूंजी में बेतहाशा गिरावट हुई। अमेजन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजॉस (Jeff Bezos) को एक ही दिन में 980 करोड़ डॉलर (80 हजार करोड़ रुपये) का घाटा झेलना पड़ा तो दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क (Elon Musk) की दौलत 840 करोड़ डॉलर (70 हजार करोड़ रुपये) घट गई।

बेजॉस दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर हैं। इसके अलावा वह स्पेस एक्स्प्लोरेशन कंपनी ब्लू ओरिजिन के भी मालिक हैं। वहीं मस्क इलेक्ट्रिक व्हीकल और होम सोलर बैटरी बनाने वाली कंपनी टेस्ला (Tesla) के सीईओ हैं। मस्क स्पेसएक्स के भी सीईओ हैं और ट्विटर में भी हिस्सेदारी है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स दुनिया भर के अरबपतियों की पूंजी को डेली ट्रैक करता है और इसमें टॉप 25 अमीरों में 17 अमेरिका से हैं। इन सभी अमेरिकियों की पूंजी में गिरावट हुई है।

SBI Share Price: कमजोर मार्केट में एसबीआई के शेयरों में जमकर खरीदारी, मार्केट कैप 5 ट्रिलियन के पार, लेकिन यह बैंक है सबसे आगे

अन्य अमीरों की भी स्थिति नहीं है बेहतर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें