Clix Capital में मेजॉरिटी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में Apollo Global Management

Clix Capital Stake Sale: इनवेस्टमेंट बैंक बार्कलेज और मोएलिस को संयुक्त बिक्री सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। बेची जाने वाली फाइनल हिस्सेदारी का आंकड़ा, वैल्यूएशन और खरीदारों की मांग पर निर्भर करेगा। अपोलो ग्लोबल ने 8 साल के लंबे वक्त से क्लिक्स कैपिटल में निवेश किया हुआ है

अपडेटेड Oct 24, 2024 पर 8:09 AM
इस अवसर के लिए प्राइवेट इक्विटी और रणनीतिक दावेदारों दोनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट ने पोर्टफोलियो फर्म NBFC क्लिक्स कैपिटल में मेजॉरिटी स्टेक बेचने की प्रक्रिया शुरू की है। मामले की जानकारी रखने वालों ने मनीकंट्रोल को बताया कि सौदा हाल ही में शुरू हुआ है और मैनेजमेंट डिस्कशन चल रहे हैं। अपोलो ग्लोबल ने 8 साल के लंबे वक्त से क्लिक्स कैपिटल में निवेश किया हुआ है और अब वह एग्जिट करने की पोजिशन में है। अपोलो ग्लोबल, NBFC में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री करने और नियंत्रण छोड़ने के लिए तैयार है। हालांकि बेची जाने वाली फाइनल हिस्सेदारी का आंकड़ा, वैल्यूएशन और खरीदारों की मांग पर निर्भर करेगा।

एक सोर्स के मुताबिक, "इस अवसर के लिए प्राइवेट इक्विटी और रणनीतिक दावेदारों दोनों का इस्तेमाल किया जाएगा। क्लिक्स कैपिटल में डायरेक्टर प्रमोद भसीन और अनिल चावला भी निवेशक हैं और वे सौदे की कीमत और अन्य फैक्टर्स के आधार पर किसी भी संभावित हिस्सेदारी को कम करने या एग्जिट करने पर फैसला लेंगे।"

40-50 करोड़ डॉलर के बीच वैल्यूएशन का लक्ष्य


एक दूसरे सोर्स ने मनीकंट्रोल को बताया कि इनवेस्टमेंट बैंक बार्कलेज और मोएलिस को संयुक्त बिक्री सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि अपोलो ग्लोबल का लक्ष्य 40-50 करोड़ डॉलर के बीच वैल्यूएशन का है। बताया गया, "जब आप इतनी बड़ी हिस्सेदारी रखते हैं तो IPO एक चुनौती बन जाता है, इसलिए अंतिम सौदे के स्ट्रक्चर के आधार पर, शायद नया खरीदार अपोलो ग्लोबल में शामिल हो सकता है और अगर जरूरी हो तो बाद में फर्म को एक साथ लिस्ट करा सकता है।"

Allianz के साथ मिलकर Jio Financial बेचेगी इंश्योरेंस पॉलिसी? यहां तक पहुंची बातचीत

कुछ महीने पहले क्लिक्स कैपिटल ने जुटाए थे 220 करोड़

कुछ महीने पहले क्लिक्स कैपिटल ने मौजूदा निवेशकों- अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट, प्रमोद भसीन और अनिल चावला की अगुवाई में एक फंडिंग राउंड में 220 करोड़ रुपये जुटाए थे। क्लिक्स कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और क्लिक्स फाइनेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत मूल रूप से जीई ग्रुप द्वारा 1994 में की गई थी। क्लिक्स कैपिटल सर्विसेज को पहले जीई मनी फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था।

यह MSMEs, शिक्षा और हेल्थकेयर जैसे कम सर्विस वाले क्षेत्रों पर फोकस करती है और ऋण समाधान देने के लिए टेक्नोलॉजी और डेटा एनालिटिक्स की मदद लेती है। वित्त वर्ष 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, फर्म ने 2,095 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ 6,000 करोड़ रुपये का एयूएम हासिल किया। कंपनी का मुनाफा 125 प्रतिशत बढ़कर 65 करोड़ रुपये हो गया और इसका ग्रॉस एनपीए 2 प्रतिशत से कम बताया गया। 12 सितंबर को, केयर रेटिंग्स ने कंपनी की लॉन्ग टर्म रेटिंग को “A” से “A+” और शॉर्ट टर्म रेटिंग को A1 से A1+ में अपग्रेड किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।