Apple Store की देश में एंट्री को लेकर उत्साहित सीईओ, Tim Cook ने जोड़ा लंबे इतिहास से

आईफोन (iPhone) और मैकबुक (MacBook) बनाने वाली दिग्गज कंपनी एपल (Apple) के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) भारत में एपल के पहले स्टोर को लेकर काफी उत्साहित हैं। कुक ने इसे लेकर काफी उत्साह दिखाया है। इसका पहला स्टोर मुंबई में खुलेगा और फिर दो दिन बाद अगला स्टोर दिल्ली में खोलने की योजना है। हालांकि कंपनी ने अपना पहला ऑनलाइन स्टोर करीब तीन साल पहले ही वर्ष 2020 में देश में खोल दिया था

अपडेटेड Apr 17, 2023 पर 9:41 AM
Story continues below Advertisement
Apple के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) ने आज कहा है कि भारत बहुत खूबसूरत संस्कृति वाला देश है और यहां काफी अविश्वसनीय ऊर्जा है। ऐसे में कंपनी यहां लंबे इतिहास को जारी रखने को लेकर काफी उत्साहित है।

आईफोन (iPhone) और मैकबुक (MacBook) बनाने वाली दिग्गज कंपनी एपल (Apple) भारत में अपने पहले स्टोर को लेकर काफी उत्साहित हैं। एपल के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) ने आज 17 अप्रैल को कहा है कि भारत बहुत खूबसूरत संस्कृति वाला देश है और यहां काफी अविश्वसनीय ऊर्जा है। ऐसे में कंपनी यहां लंबे इतिहास को जारी रखने को लेकर काफी उत्साहित है। टिम कुक ने कहा कि ग्राहकों के सपोर्ट से, स्थानीय लोगों में निवेश कर और बेहतर भविष्य बनाने के लिए एक साथ मिलकर काम कर मानवता की अच्छी सेवा होगी। बता दें कि एपल भारत में अपने मालिकाना हक वाला पहला स्टोर खोलने जा रही है जिसे लेकर टिम कुक बहुत उत्साहित हैं। हालांकि कंपनी ने अपना पहला ऑनलाइन स्टोर करीब तीन साल पहले ही वर्ष 2020 में देश में खोल दिया था।

Apple कहां खोल रही अपने स्टोर्स

एपल देश में अपना पहला स्टोर 18 अप्रैल को मुंबई में खोलेगी। इसके बाद इसका अगला स्टोर दिल्ली में इसके दो दिन बाद 20 अप्रैल को खोला जाएघा। मुंबई के स्टोर को एपल बीकेसी (Apple BKC) और दिल्ली के आउटलेट को एपल साकेत (Apple Saket) को नाम दिया गया है। दिल्ली में जो स्टोर खुलेगा, उसकी डिजाइन की प्रेरणा दिल्ली के अहम गेटों से ली गई है और हर गेट से दिल्ली के इतिहास में नए अध्याय के संकेत हैं।

Apple Store का मंथली किराया 42 लाख, लेकिन इसके अलावा भी देने हैं पैसे, एग्रीमेंट में ये शर्तें हुई हैं तय


एपल के लिए भारतीय बाजार क्यों है अहम

मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट रिसर्च के मुताबिक भारत में 30 हजार रुपये से ऊपर मूल्य वाले यानी प्रीमियम स्मार्टफोन के मामले में एपल भारत में किंग है। दिसंबर 2022 तिमाही में शिपमेंट वैल्यू के हिसाब से भी यह किंग है। हाल की तिमाहियों में एपल के एग्जेक्यूटिव्स यह दुहराते रहे हैं कि भारत में आईफोन की बिक्री से रेवेन्यू रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। हर तिमाही इसमें दोहरे अंकों की ग्रोथ दिख रही है।

एपल के सीईओ ने फरवरी 2023 में कंपनी के अर्निंग कांफ्रेंस कॉल में कहा था कि भारत को लेकर कंपनी काफी उत्साहित है और कंपनी दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मोबाइल फोन मार्केट पर काफी जोर दे रही है। टिम कुक ने कहा था कि आईफोन को रिकॉर्ड संख्या में लोग अपना रहे हैं और अब फाइनेंसिंग के कई तरीके और ट्रेड-इन्स के जरिए इसे सस्ता बनाकर विस्तार को और बढ़ाया जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।