Get App

अरविंद केजरीवाल ने DTC की पहली इलेक्ट्रिक बस को आज दिखाई हरी झंडी, जानें इसके फीचर्स और डिजाइन की खासियत

अरविंद केजरीवाल ने डीटीसी की पहली इलेक्ट्रिक बस को आज हरी झंडी दिखाई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2022 पर 10:02 AM
अरविंद केजरीवाल ने DTC की पहली इलेक्ट्रिक बस को आज दिखाई हरी झंडी, जानें इसके फीचर्स और डिजाइन की खासियत
अरविंद केजरीवाल ने DTC की पहली इलेक्ट्रिक बस को आज दिखाई हरी झंडी

अरविंद केजरीवाल ने डीटीसी की पहली इलेक्ट्रिक बस को आज हरी झंडी दिखाई। इन 12 मीटर लो फ्लोर एसी, इलेक्ट्रिक बसों में सीसीटीवी कैमरे होंगे, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पैनिक बटन के साथ-साथ गुलाबी सीटें भी होंगी।

महीनों के इंतजार के बाद दिल्ली की महिलाओं और विकलांगों के अनुकूल सुविधाओं वाली 300 प्रस्तावित इलेक्ट्रिक बसों में से पहली बस मिली।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और डीटीसी के सीएमडी नीरज सेमवाल की मौजूदगी में हवन पूजा कर पहली डीटीसी इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई।

दिल्ली सरकार के अनुसार, बसें पर्यावरण के अनुकूल होंगी क्योंकि इनमें धुआं जीरो प्रतिशत निकलेगा। ये पूरी तरह से बिजली से चलेंगी। इस 12-मीटर-लो फ्लोर एसी, ई-बसों में सीसीटीवी कैमरे होंगे, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पैनिक बटन के साथ-साथ गुलाबी सीटें भी होंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें