Yes bank share Price: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने 7 सितंबर को एक आदेश दिया। इसमें Yes Bank के पूर्व एमडी और सीईओ राणा कपूर पर टियर 1 बॉन्ड (AT1 Bonds) मामले में जुर्माना लगाया गया। टियर 1 बॉन्ड लंबी अवधि के बॉन्ड्स हैं, जिसका इस्तेमाल बैंक पूंजी जुटाने के लिए करते हैं। Yes Bank ने मार्च 2020 में बेलआउट (bailout) के वक्त इन बॉन्ड्स (AT1 Bonds) को राइट-डाउन कर दिया था। यस बैंक घोटाले की जांच चल रही है। कपूर इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। घोटाले के दौरान वह बैंक के प्रमुख थे। घोटाले की वजह से यस बैंक डूबने की कगार पर पहुंच गया था। RBI ने हस्तक्षेप कर इस बैंक को डूबने से बचाया था।
