Barclays में जा सकती हैं 2000 से ज्यादा जॉब्स, चल रही कॉस्ट कटिंग की तैयारी

सीईओ सीएस वेंकटकृष्णन की अगुवाई में बार्कलेज के मैनेजर्स, बैंक की प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ाने के प्रस्तावों की समीक्षा कर रहे हैं। बार्कलेज ने हाल के वर्षों में बोनस में कटौती के साथ-साथ अपने रिटेल और इनवेस्टमेंट बैंकिंग व्यवसायों में नौकरियों में कटौती करके खर्चों को कम करने की कोशिश की है, लेकिन बीएक्स में कटौती और संभावित बचत के कदम पहले कभी सामने नहीं आए हैं

अपडेटेड Nov 24, 2023 पर 10:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नौकरियां मुख्य रूप से बार्कलेज के ऑफिस में जा सकती हैं।

ब्रिटिश बैंक बार्कलेज (Barclays) में 2000 से अधिक लोगों की नौकरी जा सकती है। दरअसल बैंक लगभग 1.25 अरब डॉलर बचाने की योजना पर काम कर रहा है। इसी के हिस्से के रूप में कर्मचारियों की छंटनी की जा सकती है। नौकरियां मुख्य रूप से बार्कलेज के ऑफिस में जा सकती हैं। यह बात रॉयटर्स की एक रिपोर्ट से सामने आई है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि सीईओ सीएस वेंकटकृष्णन की अगुवाई में बार्कलेज के मैनेजर्स, बैंक की प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ाने के प्रस्तावों की समीक्षा कर रहे हैं। अगर प्लान को पूरी तरह से लागू किया गया तो 1,500 से 2,000 नौकरियां जा सकती हैं।

कहा जा रहा है कि संभावित कटौती मुख्य रूप से बार्कलेज एक्जीक्यूशन सर्विसेज में होगी, जिसे आंतरिक रूप से 'बीएक्स' के रूप में जाना जाता है। बैंक के दो मुख्य बिजनेस डिवीजंस, यूके रिटेल बैंकिंग और इंटरनेशनल के लिए सपोर्ट फंक्शंस को कंसोलिडेट करने के लिए BX को 2017 में क्रिएट किया गया था। इसे ​डुप्लीकेशन को खत्म करने और संकट के बाद के जोखिम प्रबंधन नियमों को लागू करने के लिए डिजाइन किया गया था।

अन्य सेक्टर्स में भी हो सकती है छंटनी


बार्कलेज ने हाल के वर्षों में बोनस में कटौती के साथ-साथ अपने रिटेल और इनवेस्टमेंट बैंकिंग व्यवसायों में नौकरियों में कटौती करके खर्चों को कम करने की कोशिश की है, लेकिन बीएक्स में कटौती और संभावित बचत के कदम पहले कभी सामने नहीं आए हैं। कहा जा रहा है कि बीएक्स हेडकाउंट पर चर्चा चल रही है और बार्कलेज अन्य सेक्टर्स में छंटनी को वरीयता देने का फैसला कर सकता है।

जैक मा ने नहीं बेचा Alibaba का एक भी शेयर, कीमत गिरने के चलते टाला प्लान

कुछ सालों में BX की स्टाफिंग और लागत में काफी वृद्धि

हाल के वर्षों में बीएक्स की स्टाफिंग और लागत में काफी वृद्धि हुई है। रेगुलेटरी फाइलिंग से पता चलता है कि इसके कर्मचारियों की संख्या 2017 के अंत में 20,000 थी। 2022 के अंत तक यह बढ़कर लगभग 22,300 हो गई और अब बार्कलेज के कुल कर्मचारियों में बीएक्स के स्टाफ का योगदान एक चौथाई से अधिक है। इस बीच, बीएक्स में वार्षिक स्टाफ लागत 1.8 अरब पाउंड से बढ़कर 2 अरब पाउंड हो गई है। रॉयटर्स को यह जानकारी भी मिली है कि बीएक्स के अंदर सभी टीमों के मैनेजर 2024 में लागत में कमी लाने की दिशा में कोशिश कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।