ब्रिटिश बैंक बार्कलेज (Barclays) में 2000 से अधिक लोगों की नौकरी जा सकती है। दरअसल बैंक लगभग 1.25 अरब डॉलर बचाने की योजना पर काम कर रहा है। इसी के हिस्से के रूप में कर्मचारियों की छंटनी की जा सकती है। नौकरियां मुख्य रूप से बार्कलेज के ऑफिस में जा सकती हैं। यह बात रॉयटर्स की एक रिपोर्ट से सामने आई है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि सीईओ सीएस वेंकटकृष्णन की अगुवाई में बार्कलेज के मैनेजर्स, बैंक की प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ाने के प्रस्तावों की समीक्षा कर रहे हैं। अगर प्लान को पूरी तरह से लागू किया गया तो 1,500 से 2,000 नौकरियां जा सकती हैं।
