Basmati Rice Price: पिछले कुछ समय से लाल सागर में तनाव का माहौल चल रहा है और इसका असर बासमती चावल के भाव पर भी पड़ा है। लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर मिलिटेंट अटैक्स के चलते घरेलू मार्केट में इस चावल की कीमतें 5-10 फीसदी गिर गई हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में एक्सपोर्टर्स के हवाले से कीमतों में गिरावट का यह खुलासा किया गया है। बासमती चावल की कीमतें तो घरेलू मार्केट में गिर रही हैं लेकिन सूर्यमुखी तेल की कीमतें अब बढ़ने के आसार दिख रहे हैं।
