Bata को मिला करोड़ों का टैक्स नोटिस, फिर भी इस कारण संभल गए शेयर

दिग्गज फुटवियर कंपनी बाटा इंडिया (Bata India) को करोड़ों का टैक्स नोटिस मिला है। इसका झटका शेयरों पर भी दिखा लेकिन कंपनी की सफाई पर निवेशकों में भरोसा लौटा और अब यह ग्रीन जोन में है। बाटा को तमिलनाडु में 60 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स नोटिस मिला है। इसने शेयर आधा फीसदी से अधिक तोड़ दिए लेकिन फिर यह डेढ़ फीसदी से अधिक रिकवर हो गया

अपडेटेड Dec 28, 2023 पर 3:48 PM
Story continues below Advertisement
Bata को चेन्नई के अन्ना सलाई एसेसमेंट सर्किल के स्टेट टैक्स ऑफिसर ने 60.56 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस भेजा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    दिग्गज फुटवियर कंपनी बाटा इंडिया (Bata India) को करोड़ों का टैक्स नोटिस मिला है। इसका झटका शेयरों पर भी दिखा लेकिन कंपनी की सफाई पर निवेशकों में भरोसा लौटा और अब यह ग्रीन जोन में है। बाटा को तमिलनाडु में 60 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स नोटिस मिला है और कंपनी ने आज एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। इसके चलते इंट्रा-डे में BSE पर यह 0.68 फीसदी टूटकर 1627.95 रुपये तक आ गया था लेकिन फिर कंपनी की सफाई के चलते इस लेवल से यह 1.64 फीसदी रिकवर होकर 1666.00 रुपये पर पहुंच गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई लेकिन अभी भी यह ग्रीन जोन में है। दिन के आखिरी में बीएसई पर यह 0.09 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 1640.55 रुपये (Bata Share Price) पर बंद हुआ है।

    क्या है पूरा मामला

    बाटा को चेन्नई के अन्ना सलाई एसेसमेंट सर्किल के स्टेट टैक्स ऑफिसर ने 60.56 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस भेजा है। 27 दिसंबर 2023 की तारीख में यह नोटिस 25 दिसंबर को वित्त वर्ष 2018-19 के फाइनल ऑडिट रिपोर्ट में उठाए गए कई मामलों से जुड़ा हुआ है। इसमें मंथली जीएसटी रिटर्न्स में बाहर भेजे जाने वाले सप्लाई पर टर्नओवर में अंतर, जीएसटीआर-9 में आउटवार्ड सप्लाईज पर टैक्स और जीएसटीआर-9सी रिटर्न में फर्क, अधिक इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हासिल करने और क्रेडिट नोट पर आईटीसी रिवर्सल शामिल है यानी कि इन मामलों को लेकर स्टेट टैक्स ऑफिसर ने सवाल उठाए हैं।


    कंपनी का कहना है कि उसे शुरुआत में 27 अप्रैल, 2023 को एक ऑडिट नोटिस मिला और उसने इसे लेकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा किए थे। अब कंपनी को अपना पक्ष रखने के लिए 10 जनवरी 2024 को एक व्यक्तिगत सुनवाई का समय दिया गया है। कंपनी को भरोसा है कि यह अपने पक्ष को स्पष्ट कर सकेगी। वहीं कंपनी ने यह भी कहा कि इस मामले का उसकी वित्तीय सेहत पर कोई असर नहीं दिखेगा। इसके चलते शेयरों को सहारा मिला।

    Vodafone के शेयरों के रफ्तार पकड़ने के बाद अटक सकता है कंपनी का फंड जुटाने का प्लान

    रिटर्न के मामले में Bata India कैसा शेयर है?

    पिछले एक साल में उतार-चढ़ाव पर नजर डालें तो बाटा के शेयरों ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। 20 मार्च 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 1380.85 रुपये पर था। इसके बाद पांच ही महीने में यह 28 फीसदी से अधिक उछलकर 7 अगस्त 2023 को एक साल के हाई 1,770.10 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई। फिलहाल इस हाई लेवल से यह 7 फीसदी से भी अधिक डाउनसाइड है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।