BigBasket लेकर आएगी सुपर ऐप, ऑनलाइन ग्रॉसरी के सभी 4 मार्केट में उपस्थिति वाली इकलौती कंपनी: Hari Menon

टाटा के स्वामित्व वाली बिगबास्केट (BigBasket) ऑनलाइन ग्रॉसरी सेगमेंट में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए चौतरफा रणनीति अपना रही है

अपडेटेड Jun 29, 2022 पर 9:19 PM
Story continues below Advertisement
BigBasket लेकर आएगी सुपर ऐप, फाउंडर Hari Menon

क्विक कॉमर्स सेगमेंट में सरगर्मी बढ़ने के बीच, टाटा के स्वामित्व वाली बिगबास्केट (BigBasket) ऑनलाइन ग्रॉसरी सेगमेंट में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए चौतरफा रणनीति अपना रही है। बिगबास्केट के को-फाउंडर और सीईओ हरि मेनन ने कहा, "ग्रॉसरी सेगमेंट में हम इकलौती कंपनी है, जो एक कंपनी के एक ग्राहक के नजरिए से जरूरी सभी फार्मेट में उपलब्ध है। "

हरि मेनन जिन फार्मेट की बात कर रहे थे, उसमें बिगबास्केट के पारंपरिक बिजनेस के अलावा- बीबीनाउ (BBNow), बीबीडेली (BBDaily) और बीबीइंस्टैंट (BBInstant) शामिल है।

पारंपरिक बिजनेस के तहत कस्टमर आमतौर पर बड़ी मात्रा में खरीदारी करते हैं और इस खरीदारी की प्लानिंग पहले से होती है। वहीं BBNow इसकी क्विक कॉमर्स सर्विस है। BBDaily एक स्ब्सक्रिप्शन आधारित मॉडल है, जिसके तहत कस्टमर दूध, अंडे और ब्रेड जैसे समानों की हर सुबह डिलीवरी ले सकते हैं। इसके अलावा BBInstant फार्मेट के तहत कंपनी आवासीय परिसरों और कॉरपोरेट कैंटीन में वेंडिंग मशीन लगाती है, जिसके लोग खरीदारी कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें- विदेशी निवेशक भी एक्सचेंज ट्रेडेड कमोडेटिव डेरिवेटिव में कर सकेंगे ट्रेडिंग, सेबी का फैसला

‘क्विक कॉमर्स सेगमेंट में काफी संभवनाएं’

हरि मेनन ने बताया, "हमारा मानना है कि क्विक कॉमर्स सेगमेंट में काफी संभवनाएं है, लेकिन लोग इससे अपने पूरी ग्रॉसरी नहीं खरीद सकते हैं। यह बिना प्लानिंग वाली खरीदारी सेगमेंट के लिए है, जो इमरजेंसी या कुछ अतिरिक्त खरीदारियों के लिए बना है। हम इस समय इन सभी फार्मेट को एक ऐप में लाने पर काम कर रहे हैं, लगभग एक सुपर ऐप की तरह।"

उन्होंने आगे कहा, "यह सुपर ऐप ग्राहक को बताएगा कि अगर आप रेगुलर ग्रॉसरी चाहते हैं तो आपको लिए बिगबास्केट है। वहीं अगर आप कोई इमरजेंसी खरीदारी करना चाहते हैं तो आप इसके लिए BBNow का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप कोई प्रोडक्ट रोज एक समय पर चाहते हैं और इसके लिए आप रोज-रोज ऑर्डर करने की जहमत नहीं उठाना चाहते हैं, तो आप BBDaily को सब्सक्राइब कर सकते हैं। हम इस सेगमेंट पर फोकस बढ़ा रहे हैं।"

BBNow पर क्या बोले हरि मेनन?

BBNow फिलहाल काफी अच्छा काम कर रहा है। BBDaily और बिगबास्केट भी इसके साथ ही अच्छा ग्रोथ कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "BBNow में हर महीने 30 से 35 फीसदी की ग्रोथ देखी जा रही है। हालांकि इसका बेस काफी कम है। मेरे मुताबिक इस सेगमेंट से आमतौर पर अधिकतम 20 से 25 फीसदी ग्रॉसरी खरीदारी हो सकती है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।