Crypto Price: BitCoin में गिरावट लेकिन मार्केट शेयर में उछाल, बाकी क्रिप्टोकरेंसीज का ऐसा है हाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरा-तफरी का माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ कार्डानो (Cardano) और पॉलीगॉन (Polygon) में अच्छी तेजी है। शेष क्रिप्टो या तो रेड जोन में है या एकदम फ्लैट। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में गिरावट है लेकिन मार्केट शेयर बढ़ा है

अपडेटेड Jan 06, 2023 पर 4:42 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.11 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 39.69 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज (6 जनवरी) अफरा-तफरी का माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ कार्डानो (Cardano) और पॉलीगॉन (Polygon) में अच्छी तेजी है। शेष क्रिप्टो या तो रेड जोन में है या एकदम फ्लैट भाव पर। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में गिरावट है लेकिन मार्केट शेयर बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 16,803.78 डॉलर (13.91 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.51 फीसदी की गिरावट आई है और यह 81.45 हजार करोड़ डॉलर (67.41 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Tech Layoffs: पिछले पूरे महीने से 64% अधिक छंटनी जनवरी के महज 5 दिनों में, टेक एंप्लॉयीज के लिए साल की बुरी शुरुआत

वीकली दो क्रिप्टो रेड जोन में


मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ दो के भाव रेड जोन में हैं। हालांकि इन दोनों- यूएसडी कॉइन (USD Coin) और एक्सआरपी (XRP) में गिरावट मामूली ही है। सात दिनों में सबसे अधिक कार्डानो (Cardano) मजबूत हुआ है। यह 12 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो एक हफ्ते में बिटकॉइन करीब दो फीसदी मजबूत हुआ है तो एथेरियम में भी 4 फीसदी से अधिक उछाल है।

अनलिस्टेड मार्केट में दो कारणों से बढ़ी Tata Tech के शेयरों की डिमांड, तीन हफ्ते में ही 30% उछल गए भाव

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 16,803.78 डॉलर (-) 0.20%
एथेरियम (Ethereum) 1,248.24 डॉलर (-) 0.27%
टेथर (Tether) 0.9997 डॉलर 0.00%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 256.53 डॉलर (-) 0.13%
एक्सआरपी (XRP) 0.3367 डॉलर (-) 1.65%
बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 1.00 डॉलर 0.00%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.07092 डॉलर (-) 3.46%
कार्डानो (Cardano) 0.2719 डॉलर 2.24%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.7782 डॉलर 2.78%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2654 करोड़ डॉलर (2.20 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 15.50% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.11 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 39.69 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।