Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज (6 जनवरी) अफरा-तफरी का माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ कार्डानो (Cardano) और पॉलीगॉन (Polygon) में अच्छी तेजी है। शेष क्रिप्टो या तो रेड जोन में है या एकदम फ्लैट भाव पर। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में गिरावट है लेकिन मार्केट शेयर बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 16,803.78 डॉलर (13.91 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.51 फीसदी की गिरावट आई है और यह 81.45 हजार करोड़ डॉलर (67.41 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
