Get App

100 करोड़ डॉलर की कंपनी है Reliance Retail, तीन साल में हैसियत हुई दोगुनी

कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) रिलायंस रिटेल वेंचर्स (Reliance Retail Ventures) में 8278 करोड़ रुपये निवेश कर रही है। इस सौदे के तहत इसे 0.99 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी। ब्रोकरेज के मुताबिक यह सौदा पहले के अनुमान यानी 100 करोड़ डॉलर (8.28 लाख करोड़ रुपये) के वैल्यूएशन पर हुआ है। ब्रोकरेज फर्म इस सौदे को लेकर काफी पॉजिटिव हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 24, 2023 पर 1:19 PM
100 करोड़ डॉलर की कंपनी है Reliance Retail, तीन साल में हैसियत हुई दोगुनी
ईशा अंबानी के मालिकाना हक वाली रिलायंस रिटेल वेंचर्स में कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी ने 8.28 लाख करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर निवेश किया है।

कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) रिलायंस रिटेल वेंचर्स (Reliance Retail Ventures) में 8278 करोड़ रुपये निवेश कर रही है। इस सौदे के तहत इसे 0.99 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी। ब्रोकरेज के मुताबिक यह सौदा पहले के अनुमान यानी 100 करोड़ डॉलर (8.28 लाख करोड़ रुपये) के वैल्यूएशन पर हुआ है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म सिटी इस सौदे को लेकर काफी पॉजिटिव है और उसका मानना है कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) की लिस्टिंग के बाद अब रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) की बारी हो सकती है। सिटी ने रिलायंस को 2750 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। रिलायंस की रिलायंस रिटेल में 88.9 फीसदी हिस्सेदारी है।

तीन साल में Reliance Retail Ventures का वैल्यूएशन हुआ दोगुना

रिलायंस रिटेल वेंचर्स में कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी ने 8.28 लाख करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर निवेश किया है। इससे पहले इसे वैश्विक निवेशकों से जो निवेश हासिल हुआ था, उसकी बात करें तो वर्ष 2020 में इसे 4.21 लाख करोड़ रुपये के प्री-मनी इक्विटी वैल्यू पर 47,625 करोड़ रुपये का निवेश मिला था। इस प्रकार तीन साल में कंपनी का वैल्यूएशन दोगुना हो गया है। रिलायंस रिटेल वेंचर्स का EBITDA भी तीन साल में दोगुना होकर वित्त वर्ष 2023 में 17900 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने वित्त वर्ष 2025 के अनुमानित EBITDA के मुकाबले एंटरप्राइज वैल्यू 37 गुना का अनुमान लगाया है जिसके आधार पर इसकी एंटरप्राइज वैल्यू 11.7 लाख करोड़ रुपये बैठ रही है जो 1670 रुपये के शेयर भाव पर है। ब्रोकरेज के मुताबिक इसके हिसाब से रिलायंस के शेयर में इसकी हिस्सेदारी 1485 रुपये बैठ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें