यूनियन बजट 2023- देश की एविएशन इंडस्ट्री कोविड के झटके से उबरने में लगी है लेकिन प्राइवेट जेट का बिजनेस अभी भी मंदी से बाहर नहीं आया है। देश भर के बिजनेस एयरक्राफ्ट ऑपरेटरों ने बजट में टैक्स रियायत की मांग की है । बिजनेस एयरक्राफ्ट ऑपरेटरों की मांग है सरकार एयरक्राफ्ट इंपोर्ट के साथ निगेटिव लिस्ट जैसा बर्ताव ना करें। अगले पांच साल के लिए प्राइवेट जेट पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को भी शून्य कर दिया जाए। साथ ही प्राइवेट जेट पर लगने वाले 28 फीसदी GST को कम कर 18 फीसदी या 12 फीसदी तक लाने की गुजारिश की गई है ।
