Budget 2023: बजट आने में सिर्फ अब 1 हफ्ते का वक्त बचा है। बजट में इस बार रेलवे सेक्टर और डिफेंस सेक्टर पर खास फोकस हो सकता है। घरेलू कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर भारत और PLI स्कीम पर ज्यादा जोर रह सकता है। डिफेंस सेक्टर और रेलवे सेक्टर पर बाजार की क्या है उम्मीदें आइए डालते है एक नजर।
बजट से रेलवे सेक्टर को काफी उम्मीदें है। इस बजट में रेलवे का फोकस अब आधुनिकीकरण पर है। बजट में वंदे भारत ट्रेन पर भी अपेडट आ सकता है। साथ ही स्टेशन के मॉर्डनाइजेशन, विद्युतीकरण, रेल ट्रैक के दोहरीकरण पर फोकस संभव है। सरकार बजट में रेलवे सेक्टर के लिए बजट आवंटन 20-30% बढ़ाकर 1.8 लाख करोड़ रुपए कर सकती है। जानकारों का कहना है रेल लॉजिस्टिक, गति शक्ति योजना पर भी सरकार का फोकस बना रह सकता है। साथ ही डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए बजट में 20,000 करोड़ रुपए आवंटित किए जाने की संभावना है। सरकार बजट में मेट्रो रेल के लिए 10,000 करोड़ रुपए आवंटित कर सकती है।
डिफेंस सेक्टर की बजट उम्मीदें
वहीं डिफेंस सेक्टर के लिए बजट आवंटन में 20% का उछाल संभव है।
एयरफोर्स के लिए बजट में आवंटन बढ़ सकता है। जिसका इस्तेमाल एयरक्राफ्ट, ड्रोन, मिसाइल खरीदने में किया जाएगा। थलसेना के लिए बजट में आवंटन बढ़ सकता है। घरेलू इंडस्ट्री से डिफेंस उपकरण खरीदने पर फोकस बढ़ सकता है। डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर बनने के लिए ठोस ऐलान हो सकते हैं । PLI के जरिए घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर फोकस हो सकता है ।
वहीं सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि डिफेंस इक्विपमेंट के घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए आबंटन संभव है। डिफेंस इक्विंपमेंट में नई टेक्नोलॉजी पर खास जोर हो सकता है । साथ ही डिफेंस सेक्टर में रीसर्च एडं डवलपमेंट में बजट का बड़ा हिस्सा मिल सकता है। बजट में डिफेंस इक्विपमेंट के एक्सपोर्ट बढ़ाने की भी कोशिश हो सकती है।