Union budget 2023 - कैपिटल गेन रिजीम में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए। ये कहना है कि Elixir Equities के डायरेक्टर दीपन मेहता का। बजट से बाजार की उम्मीदों और मार्केट आउटलुक पर बात करते हुए दीपन मेहता ने कहा है कि सरकार इस बजट में ग्रोथ बढ़ाने पर फोकस कर सकती है। साथ ही चुनाव को देखते हुए सरकार कई सेक्टर में अलोकेशन भी कर सकती है। जिसका फायदा उन सेक्टर से जुड़ी कंपनियों को होगा। हम उदाहरण के तौर पर कह सकते है कि अगर सरकार रेलवे में कुछ कैपेक्स बढ़ाने पर विचार करती है तो रेलवे से जुड़े शेयरों में तेजी आ सकती है।
IRFC पर दांव लगाने की राय
रेलवे शेयरों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि नतीजों के मौसम की शुरुआत हुई है और अभी कई रेलवे से जुड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने बाकी है। ऐसे में हम इस सेक्टर के स्टॉक पर नतीजों के बाद ही (खरीदारी या बिकवाली) का कोई फैसला ले सकते है। हालांकि इस सेक्टर में हमें IRFC के शेयर अच्छा लग रहा है। मौजूदा समय में इस स्टॉक का वैल्यूएशन आकर्षक बना हुआ है। लिहाजा इस स्टॉक में गिरावट पर खरीदारी की जा सकती है।
रियल्टी सेक्टर पर पॉजिटीव नजरिया
रियल्टी सेक्टर पर बात करते हुए दीपन मेहता ने कहा कि रियल्टी सेक्टर पर पॉजिटिव नजरिया बना हुआ है। करीब 7-8 साल बाद रियल्टी कंपनियों में तेजी की शुरुआत हुई है। मीडियम से लॉन्ग टर्म में रियल्टी शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिलेगी। दीपन मेहता ने आगे कहा कि रियल एस्टेट से जुड़ी सेक्टरों को भी आगे फायदा मिलता नजर आएगा।
रियल्टी शेयरों में DLF, MACROTECH, SOBHA, NCC, L&T, ITD CEMENTATON दीपन मेहता की टॉप पिक्स में शामिल है।
आगे भी बैंकिंग से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
बैकिंग सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहां से आगे भी बैंकिंग सेक्टर में पैसा बनाए । 2-3 सालों तक बैंकिंग सेक्टर बाजार में लीडरशिप निभाते नजर आएंगे। बैंकिंग सेक्टर की कॉस्ट एनपीए काफी हद तक कंट्रोल हो रही है और क्रेडिट की लेडिंग डिमांड में भी इजाफा हो रहा है। लिहाजा निवेशकों को बेहतर डिपॉजिट ग्रोथ वाले बैंकों पर फोकस करना चाहिए।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।