निप्पॉन लाइफ इंडिया असेट मैनेजमेंट ने चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर इक्विटी का पदभार संभालने वाले शैलेश राज भान बाजार भागीदारों के लिए अनजान नहीं हैं। उन्होंने निपॉन लाइफ में 16 साल काम किया है जो 2.97 लाख करोड़ रुपये के AUM (एसेट अंडर मैनेजमेंट) के साथ भारत का चौथा फंड हाउस है। शैलेश राज भान को भारतीय इक्विटी बाजार का 27 साल से ज्यादा का अनुभव है। अभी तक श्री भान ने Nippon India Large Cap Fund, Nippon India Multi Cap Fund और Nippon India Pharma Fund जैसे कई फंडों का मैनजेमेंट किया है। यहां हम आपके लिए शैलेश राज भान के निवेश मंत्र दे रहे हैं।
एसआईपी के जरिए करें निवेश
नए साल के शुरुआत के साथ ही बाजार में क्या हो रणनीति इस सवाल पर शैलेश राज का कहना है कि यह इक्विटी मार्केट के लिए आसान समय नहीं है। इनवेस्टर आमतौर पर इक्विटी मार्केट में मीडियम से लॉन्ग टर्म के लक्ष्यों के साथ आते हैं। ऐसे में निवेशकों को सलाह है कि वो इस समय किश्तों में रुक-रुक कर निवेश करें। ज्यादा बेहतर होगा कि निवेशक इस एसआईपी के जरिए निवेश करें। धीरे-धीरे एलोकेशन बढ़ाने का यह सही तरीका है।
इस समय अपना 40 फीसदी निवेश इक्विटी में रखें
मेरे पास 10 लाख रुपए हैं। मैं इनके अधिकतम रिटर्न के लिए कहां निवेश करूं? इस सवाल का जवाब देते हुए शैलेश राज भान ने कहा कि इन पैसों के निवेश के लिए सिर्फ दो असेट क्लॉस डेट और इक्विटी पर फोकस करें। अपना थोड़ा निवेश आप सोने में रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर निवेशक को अपना 50 फीसदी निवेश डेट में और 50 फीसदी निवेश इक्विटी में रखना चाहिए। लेकिन वर्तमान हाई वैल्यूशन को ध्यान में रखते हुए निवेशकों को सलाह होगा कि वे इस समय अपना 40 फीसदी निवेश इक्विटी में रखें। जबकि बाकी में से 50 फीसदी पैसा डेट में रखें। बाकी बचा 10 फीसदी पैसा गोल्ड में डालें।
डायवर्सिफाइड फंडों के साथ बने रहें
किसी कटेगरी के इक्विटी फंड में करें निवेश? इसका जवाब देते हुए शैलेष राज भान ने कहा कि डायवर्सिफाइड फंडों के साथ बने रहें। फ्लेक्सी कैप या मल्टीकैप फंड आपको सभी सेक्टरों में एक्पोजर देंगे।
इंजनियरिंग, मैन्यूफैक्चरिंग, बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में अच्छी ग्रोथ की संभावना
शैलेश का मानना है कि आगे इंजीनियरिंग, मैन्यूफैक्चरिंग, बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में अच्छी ग्रोथ की संभावना दिख रही है। 2020 में भारी पिटाई के बाद अब फार्मा सेक्टर भी अच्छे कॉरपोरेट अर्निंग के दम वापसी करता दिख सकता है। वहीं, ऑटो, आईटी और कंज्यूमर स्टेपल्स को आगे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उम्मीद है कि कोविड -19 वर्क-फ्रॉम-होम के वर्षों के दौरान ऑटोमोबाइल की बढ़ी हुई मांग अब कुछ धीमी पड़ सकती है। आईटी क्षेत्र में कई बड़ी छंटनी देखने को मिली है। आईटी में आगे चुनौती कायम रह सकती है। इसी तरह महंगे वैल्यूशन के कारण कंज्यूमर स्टेपल को दबाव का सामना करना पड़ सकता है।
शैलेश के निवेश मंत्र
निवेशकों के लिए आपके निवेश मंत्र क्या हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए शैलेश ने कहा कि इक्विटी बाजार में पैसे बनाने के लिए अनुशासन में रहें। बाजार में जल्दी निवेश शुरू करें और लंबी अवधि तक टिके रहें और धैर्य बनाएं रहें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।