कल की तेजी के बाद आज (18 जनवरी ) के कारोबार में भी बाजार में खीरदारी देखने को मिल रही है। घरेलू और विदेशी दोनों निवेशकों की तरफ से कल हुई खरीदारी ने बाजार के सेंटीमेंट को बूस्ट दिया है। वीकली एक्सपायरी के दिन 18000-18100 के लेवल पर पुट में बड़े सौदे होते दिखे। ये दोनों लेवल अब बाजार के लिए बड़े सपोर्ट बनकर उभरे हैं। वहीं बुल्स की नजर अब 18300 के स्तर पर नजर आ रही है। हालांकि ट्रेडरों और एनालिस्टों को मार्केट में जल्दी किसी ब्रेकआउट की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
ट्रेडर्स को नान- डायरेक्शनल ट्रेड पर फोकस करने की सलाह
सेबी में पंजीकृत इनवेस्टमेंट एडवाइजर और ट्रेडर संतोष पासी (Santosh Pasi) का कहना है कि बाजार में हमें उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। ट्रेडर्स को इस समय नॉन डायरेक्शनल ट्रेड पर फोकस करना चाहिए। बतातें चलें कि नॉन डायरेक्शनल ट्रेड का मतलब ऐसे ट्रेड से होता है जो पुट और कॉल दोनों ऑप्शन में एक समान पोजीशन के साथ किया जाता है। ऐसे में बाजार के किसी एक तरफ मूव करने पर जहां एक तरफ मुनाफा होता। वहीं दूसरी तरफ घाटा होता है। ऐसे में ट्रेडर को होने वाली घाटे की भरपाई मुनाफे वाले ट्रेड से हो जाती है। हालांकि लॉस वाले सौदे में एडजस्टमेंट की जरूरत होती है।
ट्रेडर्स टेलीकॉम सेक्टर को लेकर बियरिश
बैंक निफ्टी में भारी वॉल्यूम देखने को मिला है। कल के कारोबार में प्राइवेट बैंकों में खरीदारी देखने को मिली। वहीं सरकारी बैंकों में हल्की गिरावट रही। अलग-अलग सेक्टरर्स पर बात करें तो ट्रेडर्स टेलीकॉम सेक्टर को लेकर बियरिश बने हुए हैं। कल इसमें एक और दिन शॉर्ट बिल्टअप देखने को मिला। बतातें चलें कि शॉर्ट बिल्टअप को मंदी का संकेत समझा जाता है। यह वो स्थिति होती है, जिसमें स्टॉक की कीमत में हाई ओपन इंट्रेस्ट और वॉल्यूम के साथ गिरावट होती है। वहीं दूसरी तरफ मेटल और टेक्सटाइल में लॉन्ग बिल्टअप देखने को मिला है। वायदा बाजार में लॉन्ग बिल्टअप को तेजी का संकेत माना जाता है। यह वो स्थिति होती है। जिसमें शेयर की कीमतों में बढ़त के साथ ही ओपन इंट्रेस्ट और वॉल्यूम में भी बढ़त होती है।
Trent, Max Financial Services और Tata Steel में लॉन्ग बिल्टअप देखने को मिला है। ट्रेडर और टेक्निकल एनालिस्ट मनीष शाह का कहना है कि उन्होंने आज टाटा स्टील में खरीदारी की है। इसके अलावा बलरामपुर चीनी में भी उनकी बॉय कॉल है। दूसरी तरफ ICICI Lombard General Insurance, Adani Enterprises, City Union Bank और HDFC Life Insurance में शॉर्टबिल्टअप देखने को मिला है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।