Trade Spotlight-लार्सन एंड ट्यूब्रो, IIFL फाइनेंस और ब्रिगेड एंटरप्राइज में अब क्या करें

Larsen & Toubro,IIFL Finance और Brigade Enterprises में कल जोरदार तेजी देखने को मिली थी। Larsen & Toubro कल निफ्टी का सबसे बड़ा गेनर रहा था। ये शेयर 3.5 फीसदी की बढ़त के साथ 2213.1 रुपए के रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई पर बंद हुआ था

अपडेटेड Jan 18, 2023 पर 11:46 AM
Story continues below Advertisement
Brigade Enterprises के शेयर भी कल फोकस में थे। शेयर कल 3.3 फीसदी की बढ़त के साथ 463.4 रुपे के स्तर पर बंद हुआ था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    17 जनवरी को बाजार में अच्छा बाउंसबैक देखने को मिला। निफ्टी पिछले दिन की गिरावट से उबरते हुए 18000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी ने कल लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में हायर हाई हायर लो बनाते हुए डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया। जो आगे इसमें और तेजी आने का संकेत है। कल के कारोबार में निफ्टी करीब 160 अंक उछलकर 18053 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, सेंसेक्स 560 अंको से ज्यादा की बढ़त के साथ 60656 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार को टेक्नोलॉजी, एफएमसीजी, ऑयल-गैस, चुनिंदा ऑटो, बैंकिग और फाइनेंशियल शेयरों से सपोर्ट मिला था।

    कल के कारोबार में दिग्गजों की तुलना में छोटे-मझोले शोयरों का प्रदर्शन कमजोर रहा था। निफ्टी को मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स कल निगेटिव रुझान के साथ सपाट बंद हुए थे। Larsen & Toubro,IIFL Finance और Brigade Enterprises में कल जोरदार तेजी देखने को मिली थी। Larsen & Toubro कल निफ्टी का सबसे बड़ा गेनर रहा था। ये शेयर 3.5 फीसदी की बढ़त के साथ 2213.1 रुपए के रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई पर बंद हुआ था। कल इस शेयर ने डेली चार्ट पर जोरदार वॉल्यूम के साथ एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाया था।

    Hot Stocks:शॉर्ट टर्म में करनी है डबल डिजिट कमाई तो इन शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल


    IIFL Finance भी कल Nifty500 स्टॉक्स में टॉप गेनर रहा था। ये शेयर 9 फीसदी की तेजी लेकर 514.75 रुपए के रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई पर बंद हुआ था। इस स्टॉक ने लगातार चौथे दिन हायर हाई बनाते हुए डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया था।

    Brigade Enterprises के शेयर भी कल फोकस में थे। शेयर कल 3.3 फीसदी की बढ़त के साथ 463.4 रुपे के स्तर पर बंद हुआ था। कल इस शेयर ने औसत थोड़ा बेहतर वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक बड़ा बुलिश कैंडल बनाया था। कल इस शेयर में लगातार दूसरे दिन हायर हाई हायर लो फॉर्मेशन देखने को मिला था।

    आइए जानते हैं अब इन शेयरों पर क्या है SAMCO Securities के रोहन पाटिल की ट्रेंडिंग रणनीति

    IIFL Finance: इस शेयर में अभी और तेजी आने की संभावना दिख रही है। ऐसे में इस स्टॉक में वर्तमान भाव (514.75 रुपए) में खरीदारी की जा सकती है। कोई गिरावट मिलने पर 504 रुपए के आसपास और खरीदारी करें। अगले 1-3 महीनों में इस शेयर में 545 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। निवेशकों को इस खरीद के लिए 483 रुपए पर स्टॉपलॉस जरूर लगाना चाहिए।

    L&T:डेली टाइम फ्रेम पर एलएंडटी राइजिंग चैनल पैटर्न के बीच एक हायर हाई हायर बॉटम फॉर्मेशन में ट्रेड कर रहा है। ये इस स्टॉक में तेजी का ट्रेंड कायम रहने का संकेत है। इस स्टॉक में वर्तमान भाव (2213 रुपए) में खरीदारी की जा सकती है। कोई गिरावट मिलने पर 2180 रुपए के आसपास और खरीदारी करें। अगले 1-3 महीनों में इस शेयर में 2300 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। निवेशकों को इस खरीद के लिए 2120 रुपए पर स्टॉपलॉस जरूर लगाना चाहिए।

    Brigade Enterprises: ये स्टॉक एक फॉलिंग वेज पैटर्न में ट्रेड कर रहा है। इसके भाव में डेली टाइमफ्रेम पर इस पैटर्न के ऊपरी छोर के थोड़ा ही ऊपर ब्रेक आउट देखने को मिला है। ये इस स्टॉक में बुलिश पैटर्न बने रहने का संकेत है। इस स्टॉक में वर्तमान भाव (463.40 रुपए) में खरीदारी की जा सकती है। कोई गिरावट मिलने पर 456 रुपए के आसपास और खरीदारी करें। अगले 1-3 महीनों में इस शेयर में 2300 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। निवेशकों को इस खरीद के लिए 442 रुपए पर स्टॉपलॉस जरूर लगाना चाहिए।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।