Budget 2023- हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी 18150 के करीब कारोबार कर रहा है। दिग्गज बैंकों के शानदार नतीजों से बैंक निफ्टी आज OUT PERFORM कर रहा है । वहीं ऑटो, IT और NBFCs में भी रौनक देखने को मिल रही है। इस बीच तीसरी तिमाही के अच्छे नतीजों से रिलायंस में खरीदारी देखने को मिल रही है। शेयर करीब 1% ऊपर कारोबार कर रहा है। कंपनी का मुनाफा बढ़कर 17,806 करोड़ हुआ जबकि एबिटा में भी सुधार आया है। बाजार को पसंद ICICI बैंक और कोटक बैंक के Q3 नतीजे आए। दोनों बैंक के शेयर 1% से ज्यादा चढ़े है। ICICI बैंक का मार्जिन ALL TIME HIGH पर पहुचा है।
ऐसे में सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। जो बजट से पहले आपको बाजार में रोज तगड़ी कमाई करा सकते है , तो आइए एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर डालते है एक नजर-
www.rajeshsatpute.com के राजेश सतपुते की पसंद
Tech Mahindra (Fut)- राजेश सतपुते ने Tech Mahindra में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 1030 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 1100/1120 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
मार्केट एक्सपर्ट्स सच्चिदानंत उत्तेकर की पसंद
PVR (Fut) - सच्चिदानंत उत्तेकर ने PVR में बिकवाली की राय दी है और इस स्टॉक में 1645 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक 1530 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
manasjaiswal.com के मानस जयसवाल की पसंद
HAL - मानस जयसवाल ने HAL में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 2484 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। यह स्टॉक हमें 2560 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
HCL Tech- आशीष बहेती ने HCL Tech में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 1090 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 1140 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
Arihant Capital की कविता जैन के पसंदीदा शेयर
Gujarat Gas-कविता जैन ने Gujarat Gas में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 454 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 469/473 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
William O'Neil के इक्विटी रिसर्च हेड मयूरेश जोशी की पसंद
Ashoka buildcon- मयूरेश जोशी ने Ashoka buildcon में खरीदारी की राय दी है ।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।