Budget 2023: आज यानी 23 जनवरी के कारोबारी दिन को छोड़ दिया जाए तो यूनियन बजट पेश में होने में महज 5 कारोबारी सत्र रह गए है। ऐसे में बजट और बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए QuantMutual Fund के फाउंडर और CIO संदीप टंडन ने सीएनबीसी-आवाज से खास बातचीत की। आइए इस बातचीत के सारांश पर डालते है एक नजर। बजट से बाजार की उम्मीदों पर बात करते हुए संदीप टंडन ने कहा कि GST के बाद बजट की अहमियत कम हुई है। हालांकि यह बात सही है कि कैपिटल गेन टैक्स (LTCG) को लेकर बाजार में थोड़ी अनिश्चितता देखने को मिल रही है लेकिन बजट में टैक्सेसन को लेकर कोई बदलाव नहीं होता है तो मार्केट अच्छा रिबाउंड दे सकता है।
बाजार को लेकर पॉजिटिव नजरिया
संदीप टंडन का कहना है कि मीडियम टर्म के नजरिए से देखें तो अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया स्थिर हुआ है। हालांकि लंबी अवधि के लिए अभी भी चुनौतियां बनी हुई है लेकिन फिर भी नियर और मिडियम टर्म में रुपये की चाल स्थिर बनी हुई है। इसी तरह कच्चे तेल की कीमतों में भी स्थिरता देखी जा रही है। ऐसे में बाजार को लेकर पॉजिटिव नजरिया बना हुआ। आगे भारतीय इकोनॉमी तेज रफ्तार से बढ़ेगी। 2023 में भी अच्छा पैसा बनने की उम्मीद है।
संदीप टंडन के मुताबिक चीन की रीओपनिंग से मेटल सेक्टर को बड़ा फायदा होगा। संदीप टंडन मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रा, पावर सरकारी बैंक में निवेश को फायदेमंद बता रहे हैं। उनका कहना है कि इस साल सरकारी बैंक और इंफ्रा की चमक बढ़ेगी। ग्लोबल स्तर पर पॉलिसी सख्ती का सिलसिल अब थमेगा। 10 साल की यील्ड में आगे और तेजी नहीं दिख रही है।
वैल्यू के लिहाज से बैंकिंग शेयरों के वैल्युएशन आकर्षक हुए है। PSU बैंक आउटपरफॉर्म करेंगे और वैल्युएशन सस्ता है। निजी बैंकों की तुलना में PSU बैंक ज्यादा पसंद नजर आ रहा है और पीएसयू बैंक ज्यादा रिटर्न देते नजर आएंगे।
IT के आउटपरफॉर्मेंस के लिए अभी इंतजार करना होगा
आईटी सेक्टर पर बात करते हुए संदीप टंडन ने कहा कि IT इंडस्ट्री में अंडरपरफॉर्मेंस खत्म होने के संकेत दिख रहे है। लेकिन इनके आउटपरफॉर्मेंस के लिए अभी और इंतजार करना होगा। हालांकि इस सेक्टर में निगेटिव रूझान नहीं है।
कैपिटल गुड्स बना नया डिफेंसिव सेक्टर
कैपिटल गुड्स सेक्टर पर बात करते हुए संदीप टंडन का कहना है कि कैपिटल गुड्स नया डिफेंसिव सेक्टर है। कैपिटल गुड्स महंगे हैं और महंगे ही रहेंगे। हमारी सलाह होगी कि इस सेक्टर में निवेशकों को निवेशित रहना चाहिए।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।