Budget 2023- बैंकिंग और डिफेंस सेक्टर के ये शेयर आपको कर देंगे मालामाल, बजट के बाद आएगी जबर्दस्त तेजी

Budget 2023- बजट को लेकर बाजार में कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। उनमें से एक यह है कि सरकार इस बजट में डिफेंस सेक्टर को अच्छा अलोकेशन कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो Hindustan Aeronautics हमारी पहली पसंद है

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 1:23 PM
Story continues below Advertisement
Union Budget 2023- शेयर बाजार उम्मीद कर रहा है कि वित्त मंत्री अपने पिटारे से अलग-अलग सेक्टर्स के लिए कुछ खास ऐलान करेंगी जिनसे उन सेक्टर्स के शेयरों को बूस्ट मिलेगा।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Budget 2023 expectation: बजट पेश होने में अब कुछ ही दिन बचे है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश करेंगी। शेयर बाजार उम्मीद कर रहा है कि वित्त मंत्री अपने पिटारे से अलग-अलग सेक्टर्स के लिए कुछ खास ऐलान करेंगी जिनसे उन सेक्टर्स के शेयरों को बूस्ट मिलेगा। ऐसे में अगर आप बजट से पहले शेयर बाजार में कमाई के अच्छे मौके ढूंढ रहे हैं तो हम आपकी इसमें मदद कर सकते है। सीएनबीसी -आवाज पर दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स बताए हैं, जिसमें पैसा लगाना आपके लिए मुनाफे का सौदा हो सकता है। तो आइए डालते है इन स्टॉक्स पर एक नजर।

    शर्मिला जोशी की बजट पिक्स

    PNB - शर्मिला जोशी ने पीएसयू बैंक के शेयर पीएनबी पर बुलिश नजर आ रही है। उनका कहना है कि बाजार उम्मीद लगा कर चल रहा है कि बजट में सरकारी खर्च और कैपेक्स में बढ़ोतरी होगी। जिसका फायदा इंफ्रा, रियल एस्टेट जैसे सेक्टर को होगा। अगर बजट में कैपेक्स को बढ़ावा मिलता है तो बैंकिंग शेयर को फायदा मिलेगा। ऐसे में निवेशकों को सलाह होगी कि पीएनबी में दांव लगाए। बजट तक यह शेयर 65-70 रुपए का स्तर दिखा सकता है।


    Budget 2023: बाजार को लेकर पॉजिटिव नजरिया, बजट में इन सेक्टर से बनेगा पैसा- संदीप टंडन

    कविता जैन की बजट पिक्स

    Hindustan Aeronautics- बजट को लेकर बाजार में कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। उनमें से एक यह है कि सरकार इस बजट में डिफेंस सेक्टर को अच्छा अलोकेशन कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो Hindustan Aeronautics हमारी पहली पसंद है। डेली चार्ट पर स्टॉक में 100 EMA पर सपोर्ट लिया है। ऊपर की तरफ स्टॉक में हायर हाईस नजर आ रहा है जो इस स्टॉक को 2800 -3200 रुपये के स्तर दिखा सकता है। लिहाजा इसमें खरीदारी की सलाह होगी।

    मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।