Budget-2020: निजी निवेश बढ़ाने पर होगा फोकस, रेलवे की बजटीय रकम में 10-12% बढ़ोतरी मुमकिन: सूत्र

बजट में रेलवे को मिलने वाली आर्थिक मदद में 10 से 12 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

अपडेटेड Jan 23, 2020 पर 9:56 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

बजट में रेलवे को मिलने वाली आर्थिक मदद में 10 से 12 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्री का फोकस रेलवे में निजी निवेश बढ़ाने और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने पर हो सकता है। बजट में रेलवे को वित्त वर्ष 2020 के लिये 65,873 करोड़ रुपये की रकम मिली थी। बजट में वित्त वर्ष 2021 के लिये 72,500 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक Capital Expenditure में भी 18 फीसदी की बढ़त संभव है। बता दें कि वित्त वर्ष 2020 के लिये Capital Expenditure 1.6 लाख करोड़ रुपये था।

सूत्रों के मुताबिक 1 फरवरी को आने वाले बजट में रेलवे में निजी निवेश बढ़ाने और इंफ्रा विस्तार पर फोकस होगा। सरकार की 50 स्टेशन को प्राइवेट मदद से सुधारने की भी योजना है। सूत्रों के मुताबिक बजट में ट्रैक दोहरीकरण, विद्युतीकरण के लिए ज्यादा राशि मिलेगी। इसके अलावा स्टेशनों पर CCTV लगाने के काम को भी गति मिल सकती है।

 


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।