बजट में इंफ्रा पर आवंटन बढ़ने की उम्मीद: दिलीप बिल्डकॉन

दिलीप बिल्डकॉन के रोहन सूर्यवंशी ने कहा कि इंफ्रा प्रोजेक्ट के लिए PPP मॉडल पर फोकस बढ़ाया जाना चाहिए।

अपडेटेड Jun 12, 2019 पर 2:33 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बजट की तैयारियां जोरों पर हैं। बजट से इंडस्ट्री की उम्मीदों पर हम चर्चा कर रहे हैं। आज इस कड़ी में इंफ्रा सेक्टर की बात करेंगे। इस बातचीत में शामिल हैं दिलीप बिल्डकॉन के हेड ऑफ स्ट्रैटेजी एंड प्लानिंग रोहन सूर्यवंशी।

    इंफ्रा सेक्टर की बजट से उम्मीदों से बात करते हुए कहा कि बजट में इंफ्रा, रोड, जल परिवहन के लिए ज्यादा बजट आवंटन की जरूरत है। इंफ्रा प्रोजेक्ट के लिए PPP मॉडल पर फोकस बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर ध्यान दिया जाना चाहिए और विवादों के निपटारे का ढांचा मजबूत और मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि बजट में इंफ्रा पर आवंटन बढ़ाया जाएगा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।