Get App

कॉरपोरेट टैक्स में कटौती का एलान संभव

नेटवर्क 18 को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक 2017 में कॉरपोरेट टैक्स में 1 फीसदी की कटौती हो सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2016 पर 4:26 PM
कॉरपोरेट टैक्स में कटौती का एलान संभव

सरकार अगले बजट में वित्त वर्ष 2017 के लिए कॉरपोरेट टैक्स में कटौती और इसमें मिले वाली रियायतों को तर्कसंगत बनाने का रोडमैप पेश कर सकती है। नेटवर्क 18 को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक 2017 में कॉरपोरेट टैक्स में 1 फीसदी की कटौती हो सकती है। इस कटौती से सरकार की आय में 6000-7000 करोड़ रुपये की कमी आएगी।

इसके अलावा वेटेड डिडक्शन पर मिलने वाली रियायतों में भी बदलाव हो सकता है। हालांकि, सरकार सारी रियायतों को खत्म नहीं करेगी। सरकार बजट में एसईजेड और एसईजे में चल रही यूनिट्स के लिए सनसेट का भी एलान कर सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें