Get App

PSU DIVESTMENT पर बड़े फैसले का इंतजारः अजय श्रीवास्तव

अजय श्रीवास्तव का कहना है कि बजट में पीएसयू Divestment पर बड़े फैसले का इंतजार है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 19, 2019 पर 11:29 AM
PSU DIVESTMENT पर बड़े फैसले का इंतजारः अजय श्रीवास्तव

आज से ठीक 16 दिन बाद बजट आने वाला है और आवाज़ पर हम रोजाना आपके सामने रखते हैं इंडस्ट्री, मार्केट और आम आदमी की बजट उम्मीदें। इसी कड़ी में सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़ रहे हैं Dimensions Consulting के CEO अजय श्रीवास्तव।

बजट अपेक्षायों पर बात करते हुए अजय श्रीवास्तव का कहना है कि रियल एस्टेट पर बजट में उठाए जाने वाले कदमों पर नजर होगी। बजट में PSU DIVESTMENT पर बड़े फैसले का इंतजार है। साथ ही फिस्कल डेफिसिट को लेकर सरकार के फैसलों पर भी नजर होगी।

अजय श्रीवास्तव के मुताबिक सरकार एसटीटी, एलटीसीजी जैसे टैक्स में सरकार की और से कोई राहत उम्मीद नजर नहीं आ रही है। बाजार की चाल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हर सेक्टर के मार्केट लीडर शेयरों पर नजर रखें। बाजार की अगली तेजी में फंसे हुए मिडकैप शेयरों से निकल जाएं। आनेवाले 6-7 महीने में पावर सेक्टर के पीएसयू सेगमेंट अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें