Budget 2024: बाजार के समीकरण बदले हुए हैं। अमेरिकी PRESIDENTIAL ELECTION में ट्रंप की एंट्री से हवा का रुख बदल गया है। पहले महंगाई कंट्रोल की बातें हो रही थीं, अब ब्याज दरें घटाने का जिक्र जोर पकड़ रहा है। ग्लोबल फैक्टर से इतर भारतीय बाजार की जान बजट में भी अटकी हुई है। सवाल ये है कि पुरानी पॉलिसी की राह पर सरकार चलती रहेगी या फिर लोकलुभावन बजट का रास्ता पकड़ेगी। कैपिटल गेंस टैक्स को लेकर बाजार की अपनी आशंकाएं है। लेकिन इन तमाम चीजों के बीच ये मत भूलिए कि बाजार लगातार नए शिखर छू रहा है। इस रिकॉर्ड तेजी वाले बाजार में बजट से पहले ब्रोकरेजेज कहां दांव लगा रहे हैं। क्या हैं उनके BIG BUDGET BETS जानते हैं-