इस बजट में वित्त मंत्री ने सबको कुछ ना कुछ दिया। जिस टीम ने बजट को तैयार किया है उस टीम की बजट को लेकर क्या राय है।

इस बजट में वित्त मंत्री ने सबको कुछ ना कुछ दिया। जिस टीम ने बजट को तैयार किया है उस टीम की बजट को लेकर क्या राय है।
सीएनबीसी-आवाज से बातचीत में वित्त सचिव अजय नारायण झा और डीआईपीएएम के सचिव अतनु चक्रवर्ती का कहना है कि बजट में किसानों के लिए जो एलान किए गए है उससे 12.5 करोड़ किसानों को लाभ होगा। जिनके किसानों के पास जमीन है, उनको लाभ मिलेगा। साथ ही कास्तकार, बटाइदार को कुछ हिस्सा देगा।
किसानों के डाटाबेस किस तरह तैयार किए जाते है इसपर बजट टीम का कहना है कि कई स्रोतों से किसानों की लिस्ट बनती है। इसमें एग्री सेंसस, एसईसीसी डाटा से लिस्ट तैयार की जाती है। साथ ही सरकारी स्कीमों के सर्वे से डाटा बनाया जाता है।
बजट में एलान तो बहुत हुए हैं लेकिन सवाल ये है कि इन पर अमल कैसे होगा। कहां से पैसे आएंगे। इस पर डीईए सेक्रेटरी सुभाष चंद्रा गर्ग और मुख्य आर्थिक सलाहकार के सुब्रमणियम का कहना है कि घोषणाओं के लिए पैसा जुटा लिया गया है। खर्चों को सरकार 2 माध्यमों से लेती है या तो रेवेन्यू या फिर कर्ज लेती है।
वहीं वित्त घाटे पर निवेशकों की चिंता कितना जायज है इस पर बात करते हुए आर्थिक सलाहकारों का कहना है कि निवेशकों को चिंता नहीं होनी चाहिए। सीएसओ ने ने नए नंबर जारी किए हैं। नए नंबर पर जीडीपी लेंगे तो घाटा कम आएगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।