Budget 2020- मेक इन इंडिया पर रहेगा फोकस, 300 आइटम पर बढ़ सकती है इंपोर्ट ड्यूटी!

बजट में मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए सरकार 300 से ज्यादा आइटम पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है।

अपडेटेड Jan 17, 2020 पर 5:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए सरकार 300 से ज्यादा आइटम पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है। सूत्रों के मुताबिक इनमें पेपर, टायर, केमिकल, फुटवियर जैसे सेक्टर के प्रोडक्ट ज्यादातर शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक बजट में मेक इन इंडिया की झलक दिखेगी।

बजट में कैमिकल, फुटवियर, पेपर, टायर पर इंपोर्ट ड्यूटी दोगुनी तक बढ़ सकती है। वाणिज्य मंत्रालय की इन पर ड्यूटी बढ़ाने की सिफारिश है। सूत्रों के मुताबिक रबर टायर पर इंपोर्ट ड्यूटी 40 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव है। अभी रबर टायर पर 10-15 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी लगती है। इसी तरह फुटवियर पर इंपोर्ट ड्यूटी 25 फीसदी से बढ़ाकर 35 फीसदी संभव है।

वहीं, कोटेड पेपर, पेपर बोर्ड पर दोगुनी इंपोर्ट ड्यूटी संभव है। घरेलू इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए पेपर इंडस्ट्री के कच्चे माल वूड पल्प पर ड्यूटी घट सकती है। वहीं, केमिकल प्रोडक्ट पर दोगुना इंपोर्ट ड्यूटी पर विचार किया जा रहा है। वित्त और उद्योग मंत्रालय में इस पर काफी हद तक सहमति बन गई है। 2 दिन पहले उद्योग मंत्री ने भी ऐसे ही संकेत दिए थे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।