Budget 2020: बजट में घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए मिलेगी राहत

सोलर पैनल, बैटरी, सोलर चार्जिंग इक्विपमेंट बनाने वाली घरेलू कंपनियों को बजट से राहत मिल सकती है।

अपडेटेड Jan 22, 2020 पर 8:44 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

सोलर पैनल, बैटरी, सोलर चार्जिंग इक्विपमेंट बनाने वाली घरेलू कंपनियों को बजट से राहत मिल सकती है। सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक सरकार मेगा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स के लिए फाइनेंसिंग स्कीम की घोषणा कर सकती है।

सूत्रों के मुताबिक घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए राहत मिलेगी। बजट में सोलर पैनल, बैटरी, चार्जिंग इंफ्रा के लिए घोषणा मुमकिन है। मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए फाइनेंसिंग स्कीम की घोषणा संभव है। सूत्रों के मुताबिक निवेश के आधार पर कंपनियों के लिए नया फाइनेंसिंग मॉडल तैयार होगा। प्लांट लगाने पर 20-25% कैपिटल सब्सिडी संभव है। MNRE को 5,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त बजट मिल सकता है। वहीं सस्ता आयात रोकने के लिए ड्यूटी की मियाद बढ़ सकती है।

बता दें कि MNRE की पैनल इंपोर्ट पर सेफगार्ड ड्यूटी 2 साल बढ़ाने की मांग है। सेफगार्ड ड्यूटी की मियाद 2020 में खत्म हो रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।