Get App

Budget 2020: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर जोर, टेक इंडस्ट्री को लेकर हो सकते हैं खास एलान

सरकार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को बढ़ावा देने के लिए आईटी सेक्टर को इंसेंटिव देने का ऐलान कर सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2020 पर 8:28 AM
Budget 2020: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर जोर, टेक इंडस्ट्री को लेकर हो सकते हैं खास एलान

बजट में टेक इंडस्ट्री को लेकर खास एलान किए जा सकते हैं। सूत्रों की माने तो सरकार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को बढ़ावा देने के लिए आईटी सेक्टर को इंसेंटिव देने का ऐलान कर सकती है। बजट में डीप टेक को बढ़ावा देने पर फोकस हो सकता है। इसका लक्ष्य IT सेक्टर में ज्यादा क्वालिटी जॉब पैदा करना है। इसके लिए AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को अपनाने वाली कंपनियों को इंसेंटिव मिलेगा। कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने पर ये इंसेंटिव मिलेगा। बजट में NCAI यानी नेशनल सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को आवंटन मिल सकता है। बजट में स्किल डेवलेपमेंट प्रोग्राम में डीप टेक जोड़ने पर जोर हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीति आयोग ने IT इंफ्रा बनाने पर प्रस्ताव भेजा है। रिसर्च, स्किलिंग, रिस्किलिंग को लेकर भी सुझाव भेजे गए हैं।

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें