देश में मोबाइल हैंडसेट्स और कंपोनेंट मैन्युफैक्चुरिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार बजट में बड़ी घोषणाएं कर सकती है। इलेक्ट्रोनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग के लिए विशेष पैकेज की घोषणा हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बजट में Make In India को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल हैंडसेट, कंपोनेट मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस हो सकता है। बजट में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के लिए स्पेशल घोषणा की जा सकती है।
आगामी बजट में इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग के लिए विशेष स्कीम आ सकती है। सूत्रों के मुताबिक बजट 2020 में कंप्यूटर, सर्वर, सोलर चार्जर, लीथियम बैटरी मैन्युफैक्चरिंग पर इंसेंटिव दिया जा सकता है। Make In India को बढ़ावा देने के लिए कंपनियों को प्रोडक्शन लिंक सब्सिडी मिल सकती है। कंपनियों को इनकम टैक्स एक्ट 35(AD) के तहत छूट भी संभव है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट को भी बूस्टर डोज मुमकिन है।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने वालों को खास फायदा मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने वाली MEIS स्कीम जारी रहेगी। इसके साथ ही। एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों को 4 फीसदी अतिरिक्त ड्यूटी का फायदा भी संभव है। इससे चीन, वियतनाम के मुकाबले भारत से एक्सपोर्ट करने में फायदा होगा।