Budget 2023: इनकम टैक्स में राहत दे सकती हैं निर्मला सीतारमण, आदित्य बिड़ला के बालासुब्रमण्यम का अनुमान

Budget 2023: ए बालासुब्रमण्यम ने कहा कि यूनियन बजट 2023 में सरकार इनकम टैक्स में राहत देगी। खासकर सेक्शन 80सी की लिमिट बढ़ाई जा सकती है। अभी इस सेक्शन के तहत एक फाइनेंशियल ईयर में 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर टैक्स डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है। इसे बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये किया जा सकता है

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 5:18 PM
Story continues below Advertisement
ए बालासुब्रमण्यम ने कहा यूनियन बजट 2023 में सरकार कई सेक्टर के लिए एलोकेशन बढ़ाएगी।

Union Budget 2023: यूनियन बजट 2023 (Budget 2023) में ग्रोथ पर सरकार का फोकस बढ़ने की उम्मीद है। इकोनॉमिक ग्रोथ की रफ्तार बढ़ाने के लिए सरकार पूंजीगत खर्च में भी इजाफा करेगी। आदित्य बिड़ला सनलाइफ एएमसी के एमडी और सीईओ ए बालासुब्रमण्यम ने यह अनुमान जताया है। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने बजट और इकोनॉमी के बारे में खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि PLI स्कीम शुरू करने का फायदा मिला है। सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए यह स्कीम शुरू की थी। उन्होंने कहा कि यह बजट इकोनॉनी का कॉन्फिडेंस बढ़ाने में मदद करेगा। सरकार अलग-अलग सेक्टर के लिए एलोकेशन बढ़ाएगी, जिससे ग्रोथ की रफ्तार बढ़ाने में मदद मिलेगी। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेंगी।

यह भी पढ़ें : Budget 2023 Expectation: ग्रामीण इलाकों और वेल्फेयर स्कीम पर बढ़ेगा फोकस, DBS Bank की राधिका राव का अनुमान

बालासुब्रमण्यन ने कहा कि पिछले कुछ बजटों से सरकार पूंजीगत खर्च लगातार बढ़ा रही है। इसका मकसद इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सरकार टैक्स के नियमों में ज्यादा बदलाव नहीं करेगी। ऐसा करने से मार्केट के सेंटिमेंट पर असर पड़ेगा। खासकर तब जब इंडियन मार्केट के लिए कैपिटल फ्लो बहुत अहम है। जहां तक डायरेक्ट टैक्स का मामला है तो सरकार सैलरीड क्लास को थोड़ा राहत दे सकती है। इससे लोगों के हाथ में खर्च करने के लिए ज्यादा पैसे बचेंगे। इससे डिमांड को सपोर्ट मिलेगा।


बजट 2023 आने में बाकी हैं सिर्फ कुछ दिन, इसकी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सरकार इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी की लिमिट बढ़ाएगी। अभी यह लिमिट 1.5 लाख रुपये है। इसे बढ़ाकर सालाना 2.5 लाख रुपये किया जा सकता है। लंबे समय से सेक्शन 80सी की लिमिट बढ़ाने की मांग हो रही है। बालासुब्रमण्यम ने कहा, "मेरा मानना है कि इनकम टैक्स में राहत देने का व्यापक असर होगा। मुझे उम्मीद है कि सरकार इसलिए इनकम टैक्स में राहत का ऐलान करेगी।" लोकसभा इलेक्शंस से पहले के इस पूर्ण बजट में सरकार का फोकस आम करदाताओं को राहत देने पर हो सकता है।

सरकार मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के उपाय भी यूनियन बजट में कर सकती है। उम्मीद है कि PLI स्कीम का दायरा सरकार बढ़ाएगी। अभी इस स्कीम के तहत 14 सेक्टर शामिल हैं। कुछ नए सेक्टर को इस स्कीम के दायरे में लाने का ऐलान यूनियन बजट में हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।