Get App

बजट 2023: एक्सपोर्ट सेक्टर की ब्याज दरों में राहत की मांग, क्या वित्त मंत्री करेंगी बेड़ा पार

सरकार Export में रोजगार पैदा करने वाले units को और आर्थिक मदद करे। वहीं Consumer durables और रियल एस्टेट में demand बढ़ाने के लिए टैक्स छूट की मांग की है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Nov 24, 2022 पर 5:00 PM
बजट 2023: एक्सपोर्ट सेक्टर की ब्याज दरों में राहत की मांग, क्या वित्त मंत्री करेंगी बेड़ा पार
एक्सपोर्टर की वित्त मंत्री से मांग है कि अग्रेसिव मार्केटिंग के लिए Export development fund का गठन किया जाए।

एक्सपोर्ट सेक्टर ने बजट में सरकार से ब्याज दरों में राहत देने के मांग की है। प्री-बजट मीटिंग में आज Service और Trade इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने consumer durables और रियल एस्टेट सेक्टर में डिमांड बढ़ाने के लिये टैक्स दरों छूट देने की भी मांग की।

खबर पर विस्तार से बातचीत करते हुए सीएनबीसी-आवाज के संवाददाता आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि आज की बैठक में अहम मुद्दा ब्याज में बढ़ोतरी को लेकर रही। जिसे लेकर कंपनियां परेशान है। एक्सपोर्टर की वित्त मंत्री से मांग है कि अग्रेसिव मार्केटिंग के लिए Export development fund का गठन किया जाए। पिछ्ले साल के एक्सपोर्ट का 0.5% के Corpus का fund बनाने की मांग है। ओवरसीज मार्केटिंग में Exporter के खर्च का 200% तक tax deduction दिया जाए।

वहीं Service और Trade इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री से कहा है कि Container manufacturing के तर्ज़ पर Shipping line में भी भारत आत्मनिर्भर बने। सरकार को एक ग्लोबल standered का Indian Shipping line के डेवलपमेंट पर ध्यान देना चाहिए। ताकि हर साल Shipping पर खर्च होने वाले $150-200 बिलियन के खर्च में कटौती की जा सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें