Union Budget 2023: इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicles) जल्द ही सस्ते होते हुए दिख सकते हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में लिथियम-ऑयन सेल वाली बैटरियों की देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर जोर दिया और इसके लिए बैटरी से जुड़े कैपिटल गुड्स/मशीनरी पर कस्टम ड्यूटी हटाने का ऐलान किया। साथ ही वित्त मंत्री ने इलेक्ट्रिक बैटरी पर सब्सिडी को भी एक और साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों के और सस्ता होने का रास्ता साफ हो गया है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में बताया कि लिथियम-ऑयन सेल वाली बैटरियों पर रियायती कस्टम ड्यूटी दर को अगले वित्त वर्ष भी जारी रखा जाएगा।
