Budget 2023 for MSME Sector : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSMEs) को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 में अहम घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि MSMEs के लिये क्रेडिट गारंटी स्कीम को रीवैम्प करके 1 अप्रैल 2023 से लागू किया जाएगा। इसके लिए 9000 करोड़ रुपये के आवंटन का ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री ने संसद में कहा, "पिछले साल मैंने MSME के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम का विस्तार करने का प्रस्ताव रखा था। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि संशोधित योजना 1 अप्रैल, 2023 से लागू होगी और सरकार इसके लिए 9000 करोड़ रुपये देगी।"
