Get App

Budget 2023: LIC सहित बीमा कंपनियों के शेयरों में 14% तक की गिरावट, बजट के इस ऐलान से लगा झटका

Budget 2023: निर्मला सीतारमण ने कहा कि बहुत ऊंची वैल्यू वाली इंश्योरेंस पॉलिसीज से होने वाली आय पर मिलने वाले इनकम टैक्स एग्जम्प्शन को सीमित कर दिया जाएगा। इसके बाद, LIC, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस सहित लगभग सभी इंश्योरेंस कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट बनी हुई है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Feb 01, 2023 पर 3:02 PM
Budget 2023: LIC सहित बीमा कंपनियों के शेयरों में 14% तक की गिरावट, बजट के इस ऐलान से लगा झटका
Budget 2023 : इस सेक्टर पर नजर रखने वाले एनालिस्ट्स ने कहा कि नए टैक्स सिस्टम को बढ़ावा देने का सरकार का फैसला इंश्योरेंस कंपनियों के बिजनेस को हतोत्साहित करने वाला होगा

Budget 2023: इंश्योरेंस कंपनियों से जुड़े स्टॉक्स को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट में नए टैक्स रीजीम (new tax regime) को बढ़ावा देने के लिए कई ऐलान किए हैं, जिसमें डिडक्शंस का लाभ लेने की मंजूरी नहीं है। सरकार ने यह भी ऐलान किया है कि वह कुछ मामलों में कटौती अनुमति नहीं देगी। सीतारमण ने कहा कि बहुत ऊंची वैल्यू वाली बीमा पॉलिसी (insurance policies) से होने वाली आय पर मिलने वाले इनकम टैक्स एग्जम्प्शन (income tax exemption) को सीमित किया जाना है।

इंश्योरेंस स्टॉक्स में 14 फीसदी तक गिरावट

LIC के शेयरों में तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर 2.30 बजे शेयर बीएसई पर 5.35 फीसदी कमजोर होकर 618.65 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Insurance) का शेयर 10 फीसदी गिरकर 1,097.95 रुपये पर, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ 9.88 फीसदी गिरकर 407.50 रुपये पर और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का शेयर 11 फीसदी गिरकर 515 रुपये के स्तर पर बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें