बजट 2023 में सरकार का फोकस भारत को ग्लोबल हब बनाने और एक्सपोर्ट को बढ़ाने पर भी दिखा है। एनम ग्रुप के चेयरमैन वल्लभ भंशाली ने इस बारे में कहा कि वे बजट से काफी खुश हैंष ये बजट ग्रोथ बढ़ाने वाला है। इसमें 10 साल के ग्रोथ का प्लान शामिल है। सभी सेक्टर को ध्यान में रखा गया है और टैक्स स्लैब में बदलाव हुआ है। बजट में मेक इन इंडिया और भारत को ग्लोबल हब बनाने पर भी जोर दिया गया है।
Budget 2023 Live key highlights: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister, Nirmala Sitharaman) ने संसद में आज बजट (Budget 2023-24) पेश कर दिया है। यह बजट मोदी सरकार (Modi Govt) के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्ग नागरिकों (Senior Citizen) के लिए भी बड़ा ऐलान कर दिया है। वहीं मिडल क्लास और गर
Budget 2023 Live key highlights: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister, Nirmala Sitharaman) ने संसद में आज बजट (Budget 2023-24) पेश कर दिया है। यह बजट मोदी सरकार (Modi Govt) के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्ग नागरिकों (Senior Citizen) के लिए भी बड़ा ऐलान कर दिया है। वहीं मिडल क्लास और गरीबों के लिए भी बड़े ऐलान किए गए हैं। इस बार के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हर सेक्टर पर फोकस किया है।
Budget 2023 Live key highlights: बजट 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौकरीपेशा लोगों को टैक्स पर बड़ी राहत दी है। नौकरीपेशा लोग बजट में टैक्स पर छूट की उम्मीद लगाए बैठे थे। वित्त मंत्री ने उनकी इस उम्मीद को पूरा किया है। नई टैक्स रिजीम को चुनने वाले 7 लाख रुपये सालाना इनकम पर टैक्स के दायरे से बाहर चले गए हैं। हालांकि ओल्ड टैक्स रिजीम में यह लिमिट अभी भी 5 लाख रुपये सालाना पर बनी हुई है। ऐसे में यह जानना भी जरूरी है कि नई टैक्स व्यवस्था वालों को कितना रिबेट मिल रहा है। बता दें कि नई टैक्स व्यवस्था में भले ही टैक्स रेट कम हैं लेकिन इसमें सेक्शन 80सी के तहत डिडक्शन, एचआरए एग्जेम्प्शन, हेल्थ इंश्योरेंस डिडक्शन और दूसरे तरह के टैक्स बेनिफिट नहीं मिलेंगे। नई टैक्स व्यवस्था में 7 लाख रुपये तक के इनकम वाले लोग 25,000 रुपये का टैक्स रिबेट हासिल कर पाएंगे। रिबेट क्लेम करने के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना होगा।
Budget 2023 Live key highlights: बजट 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े ऐलान किये। इनमें एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर के लिए भी कई सारे बड़े ऐलान शामिल हैं। सरकार ने पशुपालन और डेयरी सेक्टर को 4328 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके अलावा डेयरी डेवलपमेंट पर भी 327 करोड़ रुपये के खर्च का प्रावधान किया गया है। अमूल के एक्स एमड आर एस सोढ़ी का इस पर कहना है कि बजट में कॉपरेटिव पर काफी ध्यान दिया गया है। सोढ़ी का कहना है कि सरकार को फोकस डेयरी सेक्टर पर बढ़ा है साथ ही बजट में मवेशियों की हेल्थ का भी ध्यान रखा गया है। डेयरी प्रोडक्ट की मांग अच्छी है जो आगे भी बनी रहेगी। भारत दुनिया में डेयरी का सबसे बड़ा सेंटर है। ग्लोबल डेयरी उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी 23 फीसदी है। जो कि अगले 25 साल में 45 फीसदी तक के होने की उम्मीद है।
Budget 2023 Live key highlights: बजट के ठीक एक दिन बाद यानी गुरुवार 2 फरवरी को शेयर बाजार मिले जुले संकेत के साथ बंद हुआ। जहां गुरुवार को सेंसेक्स 224 अंकों से ज्यादा की अच्छी उछाल लेकर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी दिन के ज्यादातर वक्त घाटे में कारोबार करता हुआ नजर आया। दिन के अंत में निफ्टी 6 अंक की गिरावट लेकर बंद हुआ। बाजार जानकारों के मुताबिक निफ्टी-50 में अडानी ग्रुप के दो शेयरों में तेज बिकवाली के चलते इसमें गिरावट देखने को मिली है। कारोबार के अंत में जहां सेंसेक्स 224.16 अंक की बढ़त के साथ 59,932.24 अंक पर बंद हुआ तो वहीं एनएसई निफ्टी 5.90 अंक की गिरावट लेते हुए 17,610.40 के स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार को बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 265.84 लाख करोड़ के स्तर पर आ गया। जो कि इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 1 फरवरी को 266.53 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 69 हजार करोड़ रुपये घटा है। यानी दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में आज 69 हजार करोड़ रुपये की गिरावट आई है।
Budget 2023 Live key highlights: बजट से ठीक एक दिन बाद ही यानी 2 फरवरी को सोना अपने रिकॉर्ड हाई प्राइस पर पहुंच गया है। बजट ने सोने-चांदी को बूस्ट दिया है। यही वजह है कि बजट के अगले दिन सोने-चांदी ने लंबी छलांग लगाई है। गोल्ड आज तक के अपने सबसे ऊंचे पीक पर पहुंच गया है। गुरुवार को 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 59,000 रुपये के करीब आ गई है। गुरुवार को सोने की कीमतों में 779 रुपये का इजाफा हुआ है जिसके बाद इस कीमती धातु की कीमत 58,689 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। सोने के दामों में आई तेजी से ऐसा अंदेशा भी लगाया जा रहा है कि बहुत जल्द इसका दाम 60 हाजर प्रति दस ग्राम के पार निकल जाएगा। ग्लोबल के साथ-साथ घरेलू फैक्टर से मिले सपोर्ट के दम पर भारत में सोना अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। एक दिन पहले US Fed ने ब्याज दरों 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इससे डॉलर इंडेक्स में 1 फीसदी की कमजोरी आई और ग्लोबल मार्केट में पीली धातु की कीमतों को सपोर्ट मिला। इस प्रकार, सोना 1,950 के डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर निकल गया।
Budget 2023 Live key highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये का बजट एलोकेट किया है। जो कि अभी तक का सबसे बड़ा आवंटन भी है। यह आवंटन साल 2013-14 के आवंटन से करीब 9 गुना ज्यादा है। हालांकि BARSYL के एडवायजरी सर्विसेज के प्रेसिडेंट अखिलेश्वर सहाय का कहना है कि इतने बड़े एलोकेशन के बाद भी रेलवे के लिए अभी दिल्ली दूर है। उनका कहना है कि गहराई में जाने पर इसमें मुश्किल समझ में आती है। सबसे ज्यादा 56,000 करोड़ रुपये मैन्युफैक्चरिंग सस्पेंस के लिए चला जाता है। 30,000 करोड़ रुपये स्टोर सस्पेंस के लिए जाता है। वहीं 38,000 करोड़ रुपये का एक बड़ा हिस्सा रोलिंग स्टॉक पर जाता है। अगर वंदेभारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की योजना को पूरा करना है तो इससे काफी ज्यादा पैसों की जरूर होगी।
Budget 2023 Live key highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को पेश किए गए बजट में एक साथ तीन अहम मुद्दों पर फोकस किया है। दूसरे शब्दों में कहें तो वित्त मंत्री ने एक तीर से इस बजट में तीन निशानों को साधा है। सबसे पहला है कि उन्होंने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए 10 लाख करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडीचर का प्रावधान किया है। यह फाइनेंशियल ईयर 2015-16 के एलोकेशन के करीब चार गुना तक ज्यादा है। इस फैसले से इकोनॉमी की अच्छी ग्रोथ बनाए रखने में मदद मिल सकेगी। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए एक साल के लिए अंत्योदय और प्राथमिकता वाले परिवारों के लिए मुफ्त में खाद्दान्न योजना को लागू करने का ऐलान भी किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भी एलोकेशन बढ़ाया गया है। जल जीवन मिशन के लिए आवंटन में इजाफा हुआ है। वहीं इस बार के बजट में लोक लुभावन योजनाओं से बचने का काम भी किया गया है। ज्यादा फोकस ऐसी योजनाओं पर है जिससे ज्यादा असर पड़ता है।
Budget 2023 Live key highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट पेश किया। इसमें गरीबों, मिडल क्लास, किसानों और तबके के लोगों को खास तौर से ध्यान दिया गया है। सरकार ने सभी सेक्टर्स को खुश करने की पूरी कोशिश की है। इस बार के बजट में मिडल क्लास को काफी कुछ दिया गया है। इनकम टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव और नौकरियों पर जोर से सरकार ने मिडिल क्लास को साधने की पूरी कोशिश की है। वहीं गरीबों के लिए भी इस बजट में मुफ्त अनाज, हर घर जल, जैसी योजनाओं का जिक्र किया गया है।
Budget 2023 Live key highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जारी किए गए बजट के दौरान रेलवे सेक्टर के लिए 2.40 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह अभी तक रेलवे को एलोकेट किया गया सबसे बड़ा बजट है। बता दें कि यह बजट साल 2013-14 में एलोकेट किए गए बजट से करीब 9 गुना ज्यादा है। इस बार के बजट में राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, हमसफर और तेजस जैसी ट्रोनों के लिए 1,000 से ज्यादा कोच के नवीनीकरण का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेनों को भी विस्तार दिया जाएगा। साथ ही इस बार के बजट में हाइड्रोजन आधारित 35 ट्रेनें, साइड इंट्री के साथ 4,500 नए डिजाइन वाले ऑटोमोबाइल वाहक कोच, पांच हजार एलएचबी कोच और 58,000 वैगन के निर्माण का भी प्रावधान किया गया है।
Budget 2023 Live key highlights: केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में अमृत काल यानी इंडिया@100 का ब्लूप्रिंट पेश कर दिया है। अमृत काल के इस विजन में आधुनिक तकनीक, ग्रीन ग्रोथ (अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा), डिजिटल और फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर, मॉडर्न सिटीज और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस को खास तौर से तरजीह दी गई है। वहीं। हैंडिक्राफ्ट्स और मिलेट्स (मोटे अनाज) में देश को मजबूत बनाने के उपाय किए गए हैं। इस बार के बजट में हर सेक्टर को खास तौर से ध्यान दिया गया है।
Budget 2023 Live key highlights: क्या आप भी इस बात में उलझे हैं कि इनकम टैक्स का नया रिजीम बेहतर है या पुराना. तो जान लीजिए कि वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने क्या कहा है। बुधवार को कहा कि अगर किसी टैक्सपेयर (Taxpayer) का सालाना कटौती (Annually Deductions) और छूट दावा (Exemption Claims) 3.75 लाख करोड़ रुपये से कम है तो उसे न्यू टैक्स रिजीम (New Tax Regime) अपनाने से लाभ होगा। अधिकारी ने कहा कि उसे पुरानी टैक्स व्यवस्था के मुकाबले कम इनकम टैक्स का भुगतान करना होगा। अधिकारी ने कहा कि आयकर विभाग (Income Tax Department) करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न भरने को लेकर सरल और कम कर दर वाली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरे आकलन के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचा है।