बजट 2023: 7 सेक्टर के लिए बजट में PLI स्कीम का हो सकता है ऐलान, 35,000 करोड़ का आवंटन संभव

लक्ष्मण रॉय ने कहा कि बजट में 7 सेक्टर के लिए PLI स्कीम के लिए अच्छा खासी रकम की घोषणा कर सकती है। इसमें 5 नये सेक्टर शामिल हो सकते हैं। इसमें खिलौने, साइकल और लेदर के सामान बनाने वाली कंपनियों के लिए पीएलआई घोषित हो सकती है। इसके अलावा केमिकल और कंटेनर बनाने वाली कंपनियों के लिए पीएलआई स्कीम का ऐलान हो सकता है

अपडेटेड Jan 25, 2023 पर 3:17 PM
Story continues below Advertisement
सरकार बजट में 7 सेक्टर में पीएलआई स्कीम के लिए 35,000 करोड़ रुपये का आवंटन करने का ऐलान कर सकती है

बजट 2023: अगले हफ्ते पेश होने वाले यूनियन बजट में रोजगार पर खास फोकस हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक PLI स्कीम में नए सेक्टर को शामिल करने के साथ साथ रोजगार देने वाले सेक्टर पर विशेष फोकस हो सकता है। इस बार बजट 2023 में रोजगार पर फोकस करते हुए हो ठोस ऐलान किये जा सकते हैं। इस बार सेक्टर में PLI स्कीम के अलावा रोजगार देने वाली इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए बजट में ऐलान देखने को मिल सकता है। रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 7 सेक्टर के लिए PLI स्कीम की घोषणा की जा सकती है। CNBC AWAAZ EXCLUSIVE सूत्रों के मुताबिक अगले हफ्ते प्रस्तुत होने वाले बजट में खिलौने, साइकल, लेदर समेत 5 नए सेक्टर में PLI स्कीम संभव है।

पूरी खबर को विस्तार बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने कहा कि रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार कुछ स्कीम का ऐलान कर सकती है। इस स्कीम को इस तरह सरकार पेश करेगी कि उससे ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले। सबसे ज्यादा संभावना है कि सरकार प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेटिव यानी कि पीएलआई स्कीम की घोषणा कर सकती है।

7 सेक्टर के लिए PLI स्कीम का एलान संभव


लक्ष्मण ने आगे कहा कि इस बार बजट में 7 सेक्टर के लिए PLI स्कीम के लिए सरकार अच्छा खासी रकम का ऐलान कर सकती है। इस 7 सेक्टर में 5 नये सेक्टर शामिल हो सकते हैं। इसमें खिलौने बनाने वाली, साइकल बनाने वाली, लेदर के सामान बनाने वाली कंपनियों के लिए पीएलआई स्कीम लाई जा सकती है। इसके साथ ही केमिकल बनाने वाली और कंटेनर बनाने वाली कंपनियों के लिए सरकार पीएलआई स्कीम की घोषणा कर सकती है।

वीकली एक्सपायरी के हीरो-जीरो ट्रेड और इस सस्ते ऑप्शन में होगी जोरदार कमाई

प्रोडक्शन बढ़ाकर रोजगार बढ़ाने पर फोकस

इन सेक्टर्स के प्रोडक्ट्स बाजार में बहुत ज्यादा बिकते हैं। इसलिए यहां पर प्रोडक्शन को बढ़ाते हुए सरकार रोजगार बढ़ाने के लिए पीएलआई स्कीम का ऐलान कर सकती है। सूत्रों के हवाले से लक्ष्मण ने आगे कह कि नये सेक्टर के लिए पीएलआई स्कीम की घोषणा के साथ 2 मौजूदा सेक्टर के लिए PLI स्कीम का दायरा बढ़ाया जा सकता है।

लक्ष्मण ने आगे कहा कि 2 मौजूदा सेक्टर जिनके लिए दायरा बढ़ाया जा सकता है उसमें आईटी हार्डवेयर और फार्मा सेक्टर का नाम शामिल है। सरकार IT हार्डवेयर, फार्मा के लिए PLI स्कीम का दायरा बढ़ा सकती है। सूत्रों के मुताबिक 7 सेक्टर के लिए सरकार काफी बड़ी रकम की घोषणा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक 7 सेक्टर में पीएलआई स्कीम के लिए सरकार 35,000 करोड़ रुपये का आवंटन कर सकती है।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।