Get App

बजट 2023 : वित्तमंत्री से निवेश के लिए प्रोत्साहन और इनकम टैक्स में राहत चाहता है नौकरीपेशा वर्ग

Budget 2023: एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले कुछ सालों में महंगाई काफी बढ़ी है। इसे ध्यान में रख इनकम टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव करने की जरूरत है। इनकम टैक्स से छूट के लिए इनकम की लिमिट बढ़ाकर 5 लाख रुपये की जा सकती है। अभी यह 2.5 लाख रुपये है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jan 18, 2023 पर 3:36 PM
बजट 2023 : वित्तमंत्री से निवेश के लिए प्रोत्साहन और इनकम टैक्स में राहत चाहता है नौकरीपेशा वर्ग
Budget 2023: नौकरीपेश वर्ग को उम्मीद है कि यूनियन बजट 2023 में नौकरीपेशा वर्ग के लिए सुरक्षित निवेश के विकल्प उपलब्ध कराने और टैक्स में कमी के ऐलान होंगे।

यूनियन बजट 2023 : इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार को सोशल सिक्योरिटी और स्किल बढ़ाने के उपायों के साथ ही रोजगार के मौके पैदा करने पर ध्यान देना चाहिए। इससे बड़ी संख्या में लोगों की जीविकोपार्जन की चिंता दूर होगी। स्टाफिंग फर्मों का कहना है कि इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 80JJAA को ध्यान में रख नौकरियां बढ़ाने वाले उपाय करने चाहिए। इस सेक्शन के तहत उन कंपनियों को अपनी टैक्सेबल इनकम से नए एंप्लॉयीज की हायरिंग पर आने वाला खर्च घटाने की इजाजत है। इससे रोजगार के मौके बढ़ाने में मदद मिलेगी। केंद्र की मोदी सरकार पर नौकरियों के मौके बढ़ाने का दबाव है। खासकर लोकसभा चुनावों से पहले के साल में सरकार रोजगार पैदा करने वाले उपायों पर फोकस बढ़ा सकती है।

इंप्लीमेंटेशन वेज की सीमा बढ़ाने की जरूरत

Quess Corp के प्रेसिडेंट (वर्कफोर्स मैनेजमेंट) लोहित भाटिया ने कहा, "2014 से इंप्लीमेंटेशन वेज की सीमा हर महीने 25,000 रुपये है। पिछले 8 साल में इनफ्लेशन को ध्यान में रख इसमें संशोधन करने की जरूरत है। क्वालिटी जॉब्स के लिए इसे बढ़ाकर 50,000 रुपये करना सही होगा। इससे आर्थिक समृद्धि का फायदा सबको मिल सकेगा।"

बजट 2023 आने में बाकी हैं सिर्फ कुछ दिन, इसकी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें