बजट 2023: बजट आने में सिर्फ अब 1 हफ्ते का वक्त बचा है। आज निफ्टी और बैंक निफ्टी में तेजी देखने को मिली। बाजार एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये प्री-बजट रैली प्रतीत हो रही है। बाजार की इस तेजी पर एक्सपर्ट अपने-अपने हिसाब से आकलन कर रहे हैं। लेकिन बाजार और इंडस्ट्री की बजट से कई प्रकार की अपेक्षाएं हैं। हर सेक्टर बजट में संबंधित सेक्टर से पॉजिटिव घोषणाएं आने की प्रतीक्षा कर रहा है। ऐसे में इंफ्रा सेक्टर ने भी बजट से कुछ उम्मीदें पाल रखी है। दूसरी तरफ कैपिटल गुड्स सेक्टर की भी बजट से कुछ उम्मीदें हैं। ऐसे में कैपिटल गुड्स में ग्रीन हाइड्रोन, ग्रीन अमोनिया के लिए PLI स्कीम आ सकती है। जबकि इंफ्रा सेक्टर में बजट में आवंटन 10-15% बढ़कर 2 लाख करोड़ होना संभव है।
इंफ्रा और कैपिटल गुड्स सेक्टर की बजट क्या उम्मीदें हैं इस पर सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि दोनों सेक्टर अपने लिए लुभावनी घोषणाएं होने का इंतजार कर रहा है।
कैपिटल गुड्स की बजट उम्मीदें
यतिन मोता ने कहा कि कैपिटल गुड्स सेक्टर के लिए ग्रीन हाइड्रोन, ग्रीन अमोनिया के लिए PLI स्कीम आ सकती है। जबकि सालाना आधार पर रेलवे क्षमता विस्तार पर आवंटन 20% बढ़ सकता है। वहीं डिफेंस के लिए आवंटन सालाना आधर पर 20% तक बढ़ सकता है। इसके अलावा सेक्टर को ये भी उम्मीद है कि इंफ्रा क्षमता विस्तार पर आवंटन सालाना आधार पर 20% बढ़ सकता है। इतना ही नहीं लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए नई स्कीमों का भी ऐलान किया जा सकता है।
इंफ्रा सेक्टर की बजट उम्मीदें
इंफ्रा सेक्टर की बजट से उम्मीदों के बारे में यतिन ने कहा कि बजट में आवंटन 10-15% बढ़कर 2 लाख करोड़ हो सकता है। इसमें इंफ्रा और क्षमता विस्तार पर खर्च 15% बढ़ सकता है। अबकी बार के बजट में PPP मॉडल के चलते एयरपोर्ट सेगमेंट में कम आवंटन संभव है। लेकिन बजट 2023 में पीने के पानी का आवंटन 20,000 करोड़ रुपये हो सकता है। NIIF, DFI के तहत इंफ्रा फंडिंग बढ़ाने पर जोर दिये जाने की घोषणा हो सकती है।