Get App

बजट 2023: कौन कहता है किसानों को कुछ नहीं मिला, 20 लाख करोड़ रुपये कम होते हैं क्या?

Budget 2023: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने एग्रीकल्चर क्रेडिट के लिए 20,000 लाख करोड़ रुपये का आंवटन किया है। यह पिछले बजट में 18.5 लाख करोड़ रुपये के आवंटन से काफी ज्यादा है। माना जा रहा है कि सरकार का फोकस कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 01, 2023 पर 4:17 PM
बजट 2023: कौन कहता है किसानों को कुछ नहीं मिला, 20 लाख करोड़ रुपये कम होते हैं क्या?
सरकार ने बजट में एग्रीकल्टर एक्सीलरेटर फंड बनाने का भी ऐलान किया है। इससे ग्रामीण इलाकों में एग्री-स्टार्टअप शुरू करने के लिए युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

Budget 2023: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) इस बार किसानों पर भी मेहरबान दिखी हैं। उन्होंने एग्रीकल्चर क्रेडिट के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया है। इसका मतलब है कि किसानों को कर्ज देने के लिए सरकार बैंकों को 20 लाख करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगी। सरकार का मानना है कि किसान अगर खेती में अच्छा निवेश करेंगे तो उत्पादकता बढ़ेगी। इससे पहले कभी कृषि कर्ज के लिए इतनी बड़ी रकम का आवंटन नहीं किया गया था। पिछले बजट में सरकार ने कृषि कर्ज के लिए 18.5 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया था। कृषि कर्ज के लिए आवंटन बढ़ने से फसलों का उत्पादन बढ़ेगा। इससे किसानों को इनकम भी ज्यादा होगी।

कृषि क्षेत्र का शानदार प्रदर्शन

निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा, "पशुपालन, डेयरी और फिशरीज को ध्यान में रख एग्रीकल्चर क्रेडिट के लिए आवंटन बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जा रहा है।" कृषि कर्ज के लिए आवंटन बढ़ने की उम्मीद पहले से की जा रही थी। दरअसल, पिछले पांच-छह सालों में कृषि क्षेत्र का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। कोरोना की महामारी के दौरान जब इकोनॉमी के सभी सेक्टर की हालत खराब थी तब भी कृषि सेक्टर ने अच्छी ग्रोथ दिखाई थी। रोजगार देने में यह दूसरे सेक्टर से बहुत आगे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें