Get App

Budget 2024: इनकम टैक्स स्लैब से लेकर NPS तक, बजट में हो सकते हैं ये 6 बड़े ऐलान, जानें डिटेल

Budget 2024-25: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले हफ्ते 23 जुलाई को आम बजट 2024-25 पेश करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने संसद पिछले सत्र में दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा था कि इस बार बजट में कई ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे। इसके चलते लोगों की उम्मीदें इस बजट से बढ़ गई है। आइए जानते हैं कि इस बार के बजट में क्या 6 बड़े ऐलान हो सकते हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 21, 2024 पर 3:40 PM
Budget 2024: इनकम टैक्स स्लैब से लेकर NPS तक, बजट में हो सकते हैं ये 6 बड़े ऐलान, जानें डिटेल
Budget 2024-25: सरकार लंबे समय के बाद टैक्स स्लैब में बदलाव का ऐलान कर सकती है

Budget 2024-25: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले हफ्ते 23 जुलाई को आम बजट 2024-25 पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने संसद पिछले सत्र में दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा था कि इस बार बजट में कई ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे। इसके चलते लोगों की उम्मीदें इस बजट से बढ़ गई है। उम्मीद की जा रही है मोदी सरकार आम लोगो के हाथ में अधिक पैसा डालने के लिए टैक्स में कई तरह के छूट का ऐलान कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि इस बार के बजट में क्या 6 बड़े ऐलान हो सकते हैं-

1. टैक्स स्लैब में बदलाव

सरकार लंबे समय के बाद टैक्स स्लैब में बदलाव कर सकती है। हालांकि यह बदलाव सिर्फ नई टैक्स रिजीम के लिए होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि सरकार इनकम टैक्स से छूट की न्यूनतम सीमा को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर सकती है। इससे मिडिल क्लास को काफी राहत मिल सकती है। न्यूनतम छूट की सीमा को बढ़ाने से सरकार बाकी टैक्स स्लैब को फिर से तय करना पड़ सकता है।

2. आ सकता है 25% का नया टैक्स स्लैब

नई टैक्स रिजीम के तहत अभी 15 लाख रुपये से अधिक की इनकम पर 30 फीसदी टैक्स लगता है। वहीं 12 लाख रुपये से 15 लाख रुपये की तक की सालाना आय पर 20 फीसदी टैक्स देना होता है। हालांकि इस बार उम्मीद है कि सरकार टैक्स रिजीम में 25% का एक नया टैक्स स्लैब ला सकती है। इसके तहत 15 से 20 लाख तक की आय पर 25% टैक्स लगाया जाएगा। वहीं 30 फीसदी से अधिक की दर सिर्फ 20 लाख रुपये से अधिक की आय पर लागू होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें